एक्सप्लोरर

Delhi Air Pollution: दिल्ली में 10 नवंबर तक इन स्कूलों में ऑनलाइन क्लास, वर्क फ्रॉम होम को लेकर सामने आई ये बात

Delhi Pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को बताया है कि खराब वायु गुणवत्ता के मद्देनजर स्कूलों को विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाने का निर्देश दिया गया है.

Delhi News: दिल्ली में वायु प्रदूषण (Air Pollution) का प्रकोप जारी है. प्रदूषण लेकर सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक बैठक बुलाई. इस बैठक में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) भी शामिल हुए. बैठक के बाद गोपाल राय ने बताया कि खराब वायु गुणवत्ता के मद्देनजर स्कूलों को 10 नवंबर तक 10वीं और 12वीं को छोड़कर बाकी सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाने का निर्देश दिया गया है.

पर्यावरण मंत्री ने बताया कि 10 नवंबर तक पांचवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे. वहीं 6,7,8,9 और 11वीं क्लास के बच्चों के लिए भी स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे और ऑनलाइन क्लास होगी. 10 और 12वीं के बच्चों के लिए स्कूल खुले रहेंगे, क्योंकि उनकी बोर्ड परीक्षाएं होती हैं.

वर्क फ्रॉम होम पर क्या लिया गया फैसला

साथ ही गोपाल राय ने यह भी बताया कि दिल्ली में सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश देने पर फैसला बाद में लिया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि वायु प्रदूषण को देखते हुए ऑड-ईवन वाहन प्रणाली 13 से 20 नवंबर तक एक सप्ताह के लिए लागू रहेगी.

ऑड-ईवन की तैयारी के लिए बुलाई गई बैठक

गोपाल राय ने कहा, "ऑड-ईवन की तैयारी के लिए कल 12 बजे बैठक बुलाई गई है. पूरे उत्तर भारत में प्रदूषण फैला हुआ है और बीजेपी केंद्र में बैठकर बस सवाल उठा रही है. दिल्ली में 7000 से ज्यादा बसें हैं जिनमें से 1000 इलेक्ट्रिक बसें हैं. वाहन प्रदूषण सबसे ज्यादा देखा गया है तो इसे कंट्रोल करने के लिए 13 नवंबर से ऑड-ईवन का निर्णय लिया गया है."

आतिशी ने रविवार को की थी स्कूल बंद की घोषणा

इससे पहले दिल्ली सरकार ने रविवार को घोषणा की थी कि प्राथमिक विद्यालय 10 नवंबर तक बंद रहेंगे, जबकि कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को ऑनलाइन मोड में शिफ्ट होने का विकल्प है. दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, "चूंकि प्रदूषण का स्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है, इसलिए दिल्ली में प्राथमिक विद्यालय 10 नवंबर तक बंद रहेंगे."

सीएम केजरीवाल ने दिए थे ये निर्देश

आतिशी ने कहा था, "कक्षा 6-12 के लिए, स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं में स्थानांतरित करने का विकल्प दिया जा रहा है." गौरतलब है कि 2 नवंबर को, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी और निजी स्कूल दो दिनों के लिए (4 नवंबर तक) बंद रहेंगे. इसके बाद तारीख को और बढ़ाया गया है.

ये भी पढ़ें- Delhi News: दिवाली से पहले दिल्ली सरकार के ग्रुप B-C कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, CM केजरीवाल ने किया बोनस का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget