एक्सप्लोरर

दिवाली से पहले दर्द दे रही दिल्ली की हवा, पहले प्रदूषण अब स्मॉग से बढ़ाई आखों में जलन सहित कई परेशानी 

Delhi Pollution: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले सात दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना बहुत कम है. दो दिन बाद दिवाली है. उसके बाद हवा की गुणवत्ता और खराब होने की संभावना है.

Delhi Air Pollution News: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में दिवाली से पहले ही हवा जहरीली हो गई. दिल्ली के कई इलाकों में अभी से वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह अधिकांश इलाकों में धुंध की चाद छाई दिखी. दरअसल, ये प्रदूषण और कोहरे का मिश्रण स्मॉग है जो सर्दियां बढ़ने के साथ और गहरा भी हो जाता है.

दिल्ली में प्रदूषण पर काबू पाने के मकसद से आप सरकार की तरफ से कई कदम उठाए गए हैं. प्रदूषण को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है. यही हाल रहा तो बहुत जलद दिल्ली में ग्रैप का तीसरा चरण भी लागू हो सकता है. 

ग्रैप का तीसरा चरण लागू होने की संभावना 

दिल्ली में ग्रैप का तीसरा चरण लागू होने पर कई पाबंदियां भी लगाई जाएंगी. जैसे निर्माण और तोड़फोड़ के काम में बोरिंग और ड्रिलिंग, पाइलिंग वर्क, ओपन ट्रेंच सिस्टम से होने वाले सीवर लाइन, ड्रेनेज और इलेक्ट्रिक केबल के काम, ईंट भट्टों के काम, बडे़ वेल्डिंग वर्क और गैस कटिंग काम पर फिलहाल रोक लगी है.

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले सात दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना बहुत कम है. दो दिन बाद दिवाली का त्यौहार है, जिसके बाद हवा की गुणवत्ता और खराब होने की संभावना है. 

दो दिन बाद हालात और बुरे होने के आसार 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को दो दिन तक यही स्थिति बनी रह सकती है. बुधवार से हवा गंभीर श्रेणी में पहुंचने की आशंका है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस दिन से प्रदूषण में पटाखों के धुएं की हिस्सेदारी बढ़ जाने और बारिश ना होने के कारण प्रदूषण हवा में बना रहता है और प्रदूषण की परत मोटी हो जाती है. 

सीपीसीबी के अनुसार शनिवार को दिल्ली का एवरेज AQI शाम को 355 दर्ज किया गया. आज सुबह 6 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अपडेट मुताबिक लोधी रोड में एक्यूआई 308, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 288, आईटीओ में 327 और पटपड़गंज में 337 दर्ज किया गया. 

क्या बोले मॉर्निंग वॉकर्स?

एबीपी न्यूज ने कुछ लोगों से बात की जो यहां व्यायाम करने आते थे. मॉर्निंग वॉकर मनोज के अनुसार सुबह 5:30 बजे आया तो मास्क पहन कर आता हूं. इससे आखों में जलन हो जाती है और थोड़ा घूमने पर ही सांस फूलने लगती है.  क्षितिज कहते हैं कि "सुबह से मेरी आंखे जल रही है, लेकिन अभी सांस लेने में ज्यादा परेशानी नहीं. सुबह व्यायाम ना करना कोई विकल्प नहीं." 

राम गोपाल ने बताया कि लोधी गार्डन में बहुत हरियाली है यहां भी आखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होगी तो बाकी दिल्ली का हाल सोचिए।" परेशानी तो होती है लेकिन कोई और विकल्प नहीं है."

NDLS पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त, यात्रियों की सुविधा का ऐसे रखा जा रहा ख्याल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget