एक्सप्लोरर

Delhi AIIMS का सर्वर कर रहा मरीजों को परेशान, अचानक डाउन होने से रजिस्ट्रेशन में आ रहीं दिक्कतें

Delhi: एम्स की गिनती दुनिया के सर्वोच्च चिकित्सा संस्थानों में की जाती है. सर्वर हैकिंग समस्या के बाद यहां नए सर्वर को लॉन्च किया गया. इसके बाद एक बार फिर यहां का कामकाज शुरू हो चुका है.

Delhi AIIMS News: बीते महीने काफी दिनों तक दिल्ली एम्स में सर्वर हैकिंग की वजह से ऑनलाइन ओपीडी और टेस्टिंग की व्यवस्था प्रभावित रही थी. जिससे अस्पताल के कामकाज औरमरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. इसके बाद नए सर्वर को लॉन्च किया गया. यही नहीं तकनीकी समस्याओं को भी ठीक किया गया. इसके बाद ही एक बार फिर से सामान्य रूप से दिल्ली एम्स के ऑनलाइन मेडिकल कामकाज शुरू हो सके. लेकिन अब भी कभी-कभी सर्वर डाउन होने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. खासतौर पर दूर दराज से आए मरीज इससे काफी परेशान दिखाई देते हैं .

मरीजों ने कहा - ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में होती है अब दिक्कत
गुरुग्राम के रहने वाले रविंद्र सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि, हमारे संपर्क के अन्य लोग जब पहले दिल्ली एम्स में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने आते थे, तो कोई दिक्कत नहीं आती थी. लेकिन अब दिल्ली एम्स में रजिस्ट्रेशन जरूर होती है. इस सर्वर समस्या की वजह से कभी-कभी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. जिसके चलते  सही समय पर तुरंत रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाता. इसके अलावा कभी-कभी ओपीडी रजिस्ट्रेशन के लिए पेमेंट के दौरान भी सर्वर समस्या से जूझना पड़ता है. नए सर्वर की लांचिंग के बाद भी समय-समय पर ऑनलाइन मेडिकल सुविधाओं के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. साथ ही उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करेंगे कि जल्द से जल्द इस समस्याओं का हमेशा के लिए निदान किया जा सके और दिल्ली एम्स की ऑनलाइन मेडिकल व्यवस्था सामान्य रूप से निरंतर चलती रहे.

नामचीन हस्तियों का मेडिकल रिकॉर्ड भी दिल्ली एम्स में
कला और राजनीति सहित अन्य क्षेत्रों के नामचीन हस्तियों के रूटीन चेकअप सहित अन्य मेडिकल रिकॉर्ड दिल्ली एम्स में तैयार किए जाते हैं.  इसके अलावा एम्स की गिनती दुनिया के सर्वोच्च चिकित्सा संस्थानों में भी की जाती है. सर्वर हैकिंग समस्या के बाद दिल्ली एम्स की ऑनलाइन मेडिकल व्यवस्था हफ्तों तक बाधित रही थी. वहीं अभी भी पूरी तरह से समस्या से निजात न मिल पाना मरीजों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है. अब देखना होगा इस समस्या से पूरी तरह निजात कब तक मिलती है.

Delhi Nursery Admission 2023: आज जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट, यहां देखें जरूरी तारीखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP महिला मोर्चा प्रमुख ने कांग्रेसी नेता पर लगाया अभद्रता का आरोप, जानें मामला
BJP महिला मोर्चा प्रमुख ने कांग्रेसी नेता पर लगाया अभद्रता का आरोप, जानें मामला
दिल्ली SIR: 33 लाख वोटर्स को मिला था नोटिस, 20 लाख के निपाटरे का दावा
दिल्ली SIR: 33 लाख वोटर्स को मिला था नोटिस, 20 लाख के निपाटरे का दावा
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली प्रोटेस्ट के चलते आज भी ये रास्ते बंद, पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली प्रोटेस्ट के चलते आज भी ये रास्ते बंद, पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget