एक्सप्लोरर

Good News: दिल्ली एम्स में अब नहीं होगी मरीजों को परेशानी, बढ़ाए जाएंगे आईसीयू बेड, हेलीपैड की भी होगी सुविधा!

Delhi AIIMS: दिल्ली एम्स की सबसे बड़ी समस्या इमरजेंसी बेड की है. मास्टर प्लान के तहत 300 बेड का इमरजेंसी ब्लाक बनेगा, जिससे बेडों की संख्या लगभग ढाई गुना तक बढ़ जाएगी.

Delhi AIIMS Master Plan: देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. खबर यह है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (Delhi AIIMS) में आईसीयू बेड (ICU Beds) की संख्या बड़ी संख्या में बढ़ने वाली है. अगर इस योजना पर तेजी से काम हुआ तो दिल्ली सहित यहां पर इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को इलाज के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. न ही पहले की तरह मरीजों को आईसीयू बेड (ICU Beds) के लिए जद्दोजहद करनी होगी. खास बात यह है कि एम्स के मास्टर प्लान में अलग हैलीपेड (helipad facility) बनाने की योजना भी शामिल है.

दरअसल, एम्स निदेशक एम श्रीनिवास ने 28 फरवरी तक प्रशासनिक अधिकारियों को इस मामले में प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है. ताजा प्लान के मुताबिक एम्स में आईसीयू और एचडीयू बिस्तरों की संख्या जरूरत के हिसाब से 10 प्रतिशत कम है. एम्स मास्टर प्लान पर अमल के बाद यह संख्या बढ़कर 30 प्रतिशत से ज्यादा हो सकती है. इतना ही नहीं, मरीजों को आईसीयू व एचडीयू बेड उपलब्ध करवाने के लिए मौजूदा वार्ड बेड को बदला जा सकता है. बताया जा रहा है कि यह पहल एम्स में क्रिटिकल केयर क्षमता को बढ़ाने में मददगार साबित होगा. 

सभी वार्डों में बनेंगे आईसीयू-एचडीयू वार्ड: एम्स डायरेक्टर 

फिलहाल, एम्स निदेशक डॉक्टर एम श्रीनिवास ने आदेश दिया है कि सभी विभाग अपने वार्डों के भीतर छोटा आईसीयू और एचडीयू वार्ड बनाएंगे. जरूरत के हिसाब से टास्क शिफ्टिंग और टास्क शेयरिंग सिस्टम को लागू कर मौजूदा मानव संसाधनों का कुशलतम  उपयोग किया जाएगा. ऐसा करने से क्रिटिकल केयर में प्रशिक्षित मानव संसाधनों के पूल का विस्तार करने में भी मदद मिलेगी. इस योजना से युवाओं के लिए रोजगार सृजन के अवसर भी बढ़ेंगे.चालू वित्तीय वर्ष यानी 2023-24 के लिए विभाग के बजट में इसे प्रोजेक्ट करके आवश्यकता के अनुसार मौजूदा चिकित्सा उपकरणों का अधिकतम उपयोग और नए चिकित्सा उपकरणों की खरीद की जाएगी. ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी. अतिरिक्त ऑक्सीजन, वैक्यूम, एयर प्वाइंट्स का भी विस्तार किया जाएगा.

ICU बेडों की संख्या बढ़कर होगी 300

बता दें कि दिल्ली एम्स की सबसे बड़ी समस्या इमरजेंसी बेड की कमी है. ताजा मास्टर प्लान के तहत 300 बेड का इमरजेंसी ब्लाक बनेगा, जिससे एम्स की इमरजेंसी विभाग में बेडों की संख्या लगभग ढाई गुना तक बढ़ जाएगी. इससे इमरजेंसी में पहुंचने वाले गंभीर मरीजों का इलाज जल्द हो पाएगा. आने वाले समय में मरीजों को इलाज के लिए लंबे समय तक का इंतजार नहीं करना होगा. वर्तमान में इमरजेंसी में प्रतिदिन 250 से 300 मरीज देखे जाते हैं, जबकि इमरजेंसी विभाग के लिए करीब 120 बेड हैं. एक से 13 जनवरी के बीच यहां की इमरजेंसी में 3,379 मरीज देखे गए. इमरजेंसी में ज्यादातर दूसरे अस्पतालों से रेफर गंभीर मरीज पहुंचते हैं जिन्हें जल्द अस्पताल में भर्ती करना जरूरी होता है. बेड न मिलने से मरीज इमरजेंसी के बाहर स्ट्रेचर पर घंटों पड़े रहते हैं. 

9053 करोड़ की लागत से एम्स का होगा कायाकल्प

बता दें कि दिल्ली एम्स मास्टर प्लान के तहत 9053 करोड़ रुपए की लागत से एम्स का कायाकल्प होना है. सितंबर 2022 में ही पर्यावरण विभाग ने इसकी स्वीकृति दे दी थी. बहुत जल्द ताजा प्लान पर काम शुरू होने वाला है. एम्स में 3000 बेड बढ़ाए जाएंगे. 50 नए आपरेशन थियेटर बनेंगे. मरीजों के इलाज के लिए 7 क्लीनिकल टावर बनेंगे. इमरजेंसी ब्लाक के पास एंबुलेंस के लिए विशेष कारिडोर बनेगा. कॉरिडोर रेड जोन से जुड़ा होगा. ताकि एंबुलेंस आसानी से रेड जोन के पास पहुंच सकें. मास्टर प्लान के तहत एम्स में हैलीपैड बनाने की भी योजना है. यानी हैलीपैड तैयार होने के बाद दूसरे राज्यों से लोग सीधे हैलीकॉप्टर से भी एम्स कैंपस में उपचार के लिए पहुंच पाएंगे.

यह  भी पढ़ें:  Delhi: सीलिंग के विरोध में सदर बाजार के दुकानदारों ने मनाया 'काला दिवस', काले कपड़े पहनकर निकाली बाइक रैली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget