एक्सप्लोरर

Delhi AIIMS News: एम्स प्रशासन की बड़ी पहल, यहां से मरीजों को मिलेगा सस्ता...

AIIMS News: दिल्ली एम्स की इस पहल से हड्डियों में फ्रैक्चर, कूल्हा व घुटना खराब होने सहित हड्डियों की विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी.

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान सस्थान प्रशासन ने मरीजों को सस्ती दर पर आर्थोपेडिक इंप्लांट उपलब्ध कराने की पहल की है. इसके लिए एम्स ने अमृत फार्मेसी स्टोर के संचालक एजेंसी एचएलएल लाइफ केयर (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम) के साथ हाल ही में समझौता किया है. इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही एम्स में मरीजों को अमृत फार्मेसी स्टोर से सस्ते दर पर इम्प्लांट मिलने लगेंगे. इससे हड्डियों में फ्रैक्चर, कूल्हा व घुटना खराब होने सहित हड्डियों की विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी. साथ ही कंपनियों के वेंडरों की मनमानी पर भी अंकुश लगेगा.

दिल्ली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान प्रशासन की ओर से बताया गया है कि अभी तक संस्थान के स्टोर या मरीजों को अमृत फार्मेसी से आर्थोपेडिक इंप्लांट उपलब्ध नहीं होते. इस वजह से जरूरतमंद मरीजों को निजी कंपनियों के वेंडर से महंगी कीमत पर कृत्रिम कूल्हा, घुटना व अन्य महंगे इंप्लांट खरीदने पड़ते हैं. एम्स प्रशासन ने 29 अक्टूबर को अमृत फार्मेसी के स्टोर से इंप्लांट उपलब्ध कराने का आदेश दिया. इस आदेश के करीब साढ़े पांच माह बाद भी अब तक अमृत स्टोर से सस्ते दर पर आर्थोपेडिक इंप्लांट नहीं मिल पा रहे हैं.

इम्प्लांट का मूल्य तय करने पर चल रहा है काम

एम्स के मीडिया प्रोटोकाल की चेयरमैन डा. रीमा दादा ने कहा कि अमृत स्टोर से इंप्लांट उपलब्ध कराने के लिए समझौते की प्रक्रिया पूरी हो गई है. इसलिए अब अस्पताल में आर्थोपेडिक इंप्लांट के लिए अमृत फार्मेसी का स्टोर शुरू करने के लिए जगह की तलाश की जा रही है. इसके अलावा इंप्लांट की कीमत तय करने काम भी चल रहा है. बता दें कि एम्स में अमृत फार्मेसी का स्टोर है, जहां दवाएं 60 से 90 प्रतिशत कम कीमत पर उपलब्ध होती हैं, लेकिन इस स्टोर पर आर्थोपेडिक इंप्लांट उपलब्ध नहीं होते हैं.

यह भी पढ़ें:  Delhi: ई-रिक्शा में बैठने वाली महिलाएं हो जाएं सावधान! साथ बैठी सवारी ज्वैलरी पर कर सकती है हाथ साफ



अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात
अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात
'मुझे उम्मीद है कि वे नहीं रुकेंगे' पीएम आवास की ओर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मुझे उम्मीद है कि वे नहीं रुकेंगे' पीएम आवास की ओर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Delhi News: पत्नी की लाश ठिकाने लगाने के लिए मांगी दोस्त से मदद, पहुंच गई पुलिस; आरोपी गिरफ्तार
पत्नी की लाश ठिकाने लगाने के लिए मांगी दोस्त से मदद, पहुंच गई पुलिस; आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget