एक्सप्लोरर

दिल्ली में गोदाम से ई-सिगरेट का जखीरा बरामद, नेटवर्क का सरगना समेत दो गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली में शाहदरा पुलिस ने ई-सिगरेट के कारोबार पर बड़ी चोट की है. बाइक सवार से की गई पूछताछ में नेटवर्क का खुलासा हुआ. पुलिस ने बताया कि ई-सिगरेट तस्करी का नेटवर्क चलाया जा रहा था.

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का जखीरा बरामद हुआ है. शाहदरा पुलिस ने बाइक सवार को 10 पैकेट प्रतिबंधित ई-सिगरेट के साथ पकड़ा. दुर्गापुरी चौक के पास गुप्त सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाया था. संदिग्ध बाइक पर बॉक्स लेकर जाते हुए नजर आया. पुलिस को देखकर संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया. मुस्तैद पुलिस टीम ने नाथू कॉलोनी चौक के पास बाइक सवार को धर दबोचा. बक्से की तलाशी लेने पर 10 पैकेट प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद हुए.

आरोपी की पहचान 20 वर्षीय आदित्य सुंदर के रूप में हुई. गहराई से पूछताछ करने पर ई-सिगरेट के अड्डे का खुलासा हुआ. आरोपी वेस्ट ज्योति नगर से लाया था. पुलिस ने वेस्ट ज्योति नगर स्थित गोदाम पर छापा मारा. छापेमारी में 820 पैकेट प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद किए गए. पुलिस ने एक अन्य आरोपी की पहचान 22 वर्षीय प्रियांशु के रूप में की. घटना की गंभीरता को देखते हुए औपचारिक शिकायत दर्ज की गई. पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम, 2019 की धारा में दर्ज किया.

ई-सिगरेट रैकेट का भंडाफोड़

आदित्य ने पूछताछ में ई-सिगरेट रैकेट संचालन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को दी. जांच में खुलासा हुआ कि ई-सिगरेट की तस्करी नेटवर्क का सरगना प्रियांशु है. प्रियांशु प्रतिबंधित ई-सिगरेट की खरीद और सप्लाई के लिए जिम्मेदार था. पुलिस के मुताबिक प्रियांशु ने व्यवस्थित सप्लाई चेन तैयार की थी. स्थानीय संपर्कों के माध्यम से अवैध व्यापार का संचालन किया जाता था. ई-सिगरेट की खरीद, भंडारण और परिवहन खुफिया तरीके से की जाती थी.

सरगना समेत सहायक अरेस्ट

पुलिस ने बताया कि प्रियांशु की रणनीतिक योजना से अवैध व्यापार दिल्ली में फैला था. आदित्य की नेटवर्क में भूमिका सहायक के तौर पर थी. प्रतिबंधित ई-सिगरेट का परिवहन और भंडारण आदित्य के जिम्मे था. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि विलासितापूर्ण जीवनशैली के लिए अवैध व्यापार में शामिल हुए थे. कॉलेज के दोस्तों की जीवनशैली देखकर जल्दी अमीर बनने का फैसला किया. शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने की लालच में दोनों सलाखों के पीछे पहुंच गए. 

ये भी पढ़ें- MCD News: एमसीडी का ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर जोर, नया संशोधन सॉफ्टवेयर लॉन्च, ट्रेडर्स ऐसे उठाएं इसका लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget