एक्सप्लोरर

संजय सिंह बोले, 'फिर से झूठा मामला...', सत्येंद्र जैन के खिलाफ रिश्वतखोरी मामले पर भड़के

Delhi Politics: पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामला एसीबी ने दर्ज किया है. एसीबी की कार्रवाई पर अब दिल्ली की सियासत गर्म हो गई है. आप आदमी पार्टी ने बीजेपी को घेरा है.

Delhi News: आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं. भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. मामला 571 करोड़ रुपये की लागत से सीसीटीवी प्रोजेक्ट में कथित भ्रष्टाचार का है. बता दें कि दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में 1.4 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने थे. आरोप है कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) पर लगाए गए 16 करोड़ रुपये के जुर्माने को सत्येंद्र जैन ने 7 करोड़ रुपये की रिश्वत लेकर माफ किया था. प्रोजेक्ट में देरी के कारण जुर्माने की कार्यवाही की गई थी.

एसीबी की एफआईआर पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया. सांसद संजय सिंह ने सत्येंद्र जैन का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि आप नेता के खिलाफ फिर से झूठा मामला तैयार किया जा रहा है. सांसद ने कहा, "केंद्र की मोदी सरकार आम आदमी पार्टी को हमेशा परेशान करने में लगी रहती है. इसी कड़ी में एक और प्रयास किया गया है." आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भी सत्येंद्र जैन के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई पर सवाल उठाए.

सत्येंद्र जैन के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार का मामला

उन्होंने कहा, "आरोप लगाए गए हैं कि पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग की बीईएल ने पूर्ववर्ती सरकार को 16 करोड़ जुर्माना माफ करने के लिए 7 करोड़ रुपये की रिश्वत दी. कितना हास्यास्पद आरोप लगाया गया है. 16 करोड़ का जुर्माना लगने पर माफ करवाने के लिए केंद्र सरकार कोर्ट नहीं जा सकती थी. जुर्माना माफ करवाने के लिए तत्कालीन दिल्ली सरकार को सात करोड़ रुपये की रिश्वत देने को प्राथमिकता दी गई." प्रियंका कक्कड़ ने पूछा कि दिल्ली की तत्कालीन सरकार को किसने रिश्वत दी है?

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला

बीजेपी को आप के खिलाफ जांच कराने पर भी भ्रष्टाचार का सबूत नहीं मिला. आगे भी नहीं मिलेगा." उन्होंने दावा किया सीसीटीवी प्रोजेक्ट में घोटाला नहीं हुआ है. बीजेपी को चाहिए कि देश का पैसा लेकर भाग चुके भारतीय के खिलाफ एजेंसियों को आगे करे. प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी ने काला धन वापस लाने का वादा किया था. आप प्रवक्ता ने कहा कि जांच एजेंसियों का सही इस्तेमाल अपराधियों को पकड़ने में होना चाहिए. विपक्ष के खिलाफ कार्रवाई सार्वजनिक संसाधन का दुरुपयोग है. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली दंगों से जुड़े केस में 8 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, कड़कड़डुमा कोर्ट ने 11 को किया बरी

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget