एक्सप्लोरर

दिल्ली में छठ पूजा विवाद पर AAP की BJP को चेतावनी, सौरभ भारद्वाज बोले- 'अगर बांसुरी स्वराज गीता...'

Chhath Puja 2024: चिराग दिल्ली के सतपुला पार्क में आप और BJP समर्थक वर्षों से अलग-अलग घाट बनाकर पूजा करते आए हैं. इस बार डीडीए से जनसेवा समिति ने पूजा करने की परमिशन ली है, जो विवाद की मुख्य वजह है.

Delhi Chhath Puja Controversy: दिल्ली में छठ पूजा के आयोजन को लेकर सतपुला पार्क में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच दो दिनों से जारी विवाद अब और कहरा गया है. इस मामले में AAP का आरोप है कि बीजेपी ने छठ घाट निर्माण का काम जान बूझकर रुकवा दिया है. जबकि बीजेपी नेताओं ने AAP पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया है.

फिलहाल, इस मामले पर आप और बीजेपी के बीच सियासी घमासान जारी है. आम आदमी पार्टी के ग्रेटर कैलाश के विधायक और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भरद्वाज समर्थकों के साथ डीडीए पार्क के बाहर प्रदर्शन भी कर रहे हैं. आज उनके समर्थन में आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी पहुंचे. 

चिराग दिल्ली के सतपुला पार्क में लोगों के साथ प्रदर्शन में बैठे ग्रेटर कैलाश से विधायक और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भरद्वाज ने आरोप लगाया कि बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज चिराग दिल्ली गांव के लोगों को लड़ाने का काम कर रही हैं. बीजेपी की ओर से काम रोका जा रहा है. बांसुरी स्वराज से मिलने जो लोग गए थे उस फोटो में कोई पूर्वांचली नहीं था. 

सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'हम लोग 8 साल से सतपुला पार्क में छठ पूजा करवा रहे हैं. बांसुरी स्वराज मौके पर आकर भगवत गीता की कसम खा जाएं कि हम लोग वहां पूजा नहीं करवाते थे, तो हम प्रदर्शन से उठ जाएंगे.' 

दूसरी ओर जिस जगह छठ का घाट बन रहा है, वहां का नई दिल्ली से बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. बांसुरी स्वराज ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि हमने 23 सितंबर को परमिशन ली थी. बीते 17 सालों से हम लोग भव्य पूजा करवा रहे हैं. ये लोग कैसी गुंडागर्दी कर रहे हैं. 

सौरभ भरद्वाज कानून के ऊपर नहीं - बांसुरी स्वराज 

सौरभ भरद्वाज अपनी राजनीति महात्वाकांक्षाओं में छठी मैया की बली चढ़ाने में लगे हुए हैं. इन्होंने परमिशन नहीं ली, लेकिन काम में अवरोध डाल रहे हैं. बांसुरी स्वराज ने कहा कि सौरभ भरद्वाज कानून के ऊपर नहीं हैं. परमिशन जनसेवा समित के पास है. छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा.

दरअसल, ये पूरा विवाद चिराग दिल्ली शेख सराय इलाके में हो रहा है. जहां छठ पूजा की तैयारियों का निर्माण करवाने को लेकर दो समितियां आमने सामने आ गई हैं. इसी के चलते बीजेपी और आम आदमी पार्टी भी रार हो गई है. जनसेवा समिति जिसके लोग बीजेपी से जुड़े हुए हैं, उनका कहना है कि उनके पास डीडीए की परमिशन है, तो घाट निर्माण का काम वही करवाएंगे. 

संजय सिंह की बीजेपी को चुनौती 

आप के राज्यसभा सांसद भी आज डीडीए पार्क के बाहर धरना दे रहे सौरभ भारद्वाज के समर्थन में चिराग दिल्ली पहुंचे. उन्होंने कहा कि बीजेपी वालों सुन लो अगर घाट बनने से रोका तो घाट सड़क पर बनेगा घाट और छठ पूजा सड़क पर होगी.

संजय सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि बीजेपी वाले छठ पूजा में बाधा डाल रहे. छठ पूजा पर ट्रेन में जानवर की तरह इंसान भरकर जाते हैं. संजय सिंह ने कहा कि विश्वजीत झा छठ की पूजा बीते 8 साल से यहां पर करा रहे हैं. बीजेपी वाले पूजा में व्यवधान डाल रहे दैत्य का काम कर रहे हैं. 
 
ये है पूरा मामला 

छठ पूजा को लेकर सतपुला DDA पार्क के अस्थायी इस्तेमाल करने के लिए डीडीए से परमिशन जनसेवा समिति ने ली है. वहीं, छठ पूजा विकास सेवा समिति ने डीएम की परमिशन ले रखी है. आसपास के लोगों का कहना है कि हर साल पार्क के अलग-अलग हिस्सों में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग घाट बनाए जाते थे, जहां छठ पूजा होती थी.

Delhi Pollution: देश में सबसे खराब दिल्ली की आबोहवा, औसत एक्यूआई 382, कब सुधरेंगे हालात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariffs: भारत के खिलाफ ट्रंप की टैरिफ नीतियों पर भड़कीं अमेरिकी सांसद ने दी चेतावनी, बोलीं- इंडिया को खो दिया तो...
US Tariffs: भारत के खिलाफ ट्रंप की टैरिफ नीतियों पर भड़कीं अमेरिकी सांसद ने दी चेतावनी, बोलीं- इंडिया को खो दिया तो...
Exclusive: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
Indigo Flight Cancellation: इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
U19 Asia Cup 2025 Schedule: कल से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, इस दिन भारत-पाक मैच; नोट कर लीजिए तारीख और समय समेत फुल शेड्यूल
कल से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, इस दिन भारत-पाक मैच; नोट कर लीजिए तारीख और समय समेत फुल शेड्यूल

वीडियोज

Dhurandhar Lyari Real Story Explained: कहानी रहमान डकैत की ल्यारी की, जहां जन्मा असली रहमान डकैत!
BJP Chief New Update: यूपी बीजेपी चीफ का नाम तय, जानिए कौन होगा नया चेहरा? |ABPLIVE
Who is Real Rehman Dakait: कौन था रहमान डकैत... जानिए इस गैंगस्टर की असली कहानी! |ABPLIVE
Indigo Crisis in Highcourt: इंडिगो मामले पर कोर्ट में क्या क्या हुआ, सरकार - Airlines को लगी फटकार!
T20 World Cup से पहले बड़ा झटका, Jio Hotstar की $3 Billion की Deal खत्म | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariffs: भारत के खिलाफ ट्रंप की टैरिफ नीतियों पर भड़कीं अमेरिकी सांसद ने दी चेतावनी, बोलीं- इंडिया को खो दिया तो...
US Tariffs: भारत के खिलाफ ट्रंप की टैरिफ नीतियों पर भड़कीं अमेरिकी सांसद ने दी चेतावनी, बोलीं- इंडिया को खो दिया तो...
Exclusive: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
Indigo Flight Cancellation: इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
U19 Asia Cup 2025 Schedule: कल से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, इस दिन भारत-पाक मैच; नोट कर लीजिए तारीख और समय समेत फुल शेड्यूल
कल से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, इस दिन भारत-पाक मैच; नोट कर लीजिए तारीख और समय समेत फुल शेड्यूल
TRP List: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टॉप 5 से बाहर, 'गंगा मां की बेटियां' ने टॉप 3 में बनाई जगह, जानें टीआरपी में कौन निकला आगे
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टॉप 5 से बाहर, 'गंगा मां की बेटियां' ने टॉप 3 में बनाई जगह
अरे बच्चे पैदा करेंगे... फेरों में पंडित जी ने दूल्हा-दुल्हन को खिलवा दी अजब कसम, वीडियो देख उड़ गए यूजर्स के भी होश
अरे बच्चे पैदा करेंगे... फेरों में पंडित जी ने दूल्हा-दुल्हन को खिलवा दी अजब कसम, वीडियो देख उड़ गए यूजर्स के भी होश
क्या नाना-नानी की प्रॉपर्टी पर होता है नाती-नतिनी का हक, अगर सिंगल गर्ल चाइल्ड है तो क्या नियम?
क्या नाना-नानी की प्रॉपर्टी पर होता है नाती-नतिनी का हक, अगर सिंगल गर्ल चाइल्ड है तो क्या नियम?
सिविल सेवा में बढ़ा महिलाओं का दबदबा, 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी; इंजीनियरिंग उम्मीदवारों की फिर चली धाक
सिविल सेवा में बढ़ा महिलाओं का दबदबा, 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी; इंजीनियरिंग उम्मीदवारों की फिर चली धाक
Embed widget