एक्सप्लोरर

AAP संगठन में बदलाव, केजरीवाल ने दी शुभकामनाएं, सौरभ भारद्वाज बोले, 'चुनाव हारने के बाद सबसे...'

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी ने छह राज्यों में संगठनात्मक बदलावों की घोषणा की है. मनीष सिसोदिया को पंजाब, संदीप पाठक को छत्तीसगढ़, गोपाल राय को गुजरात और पंकज गुप्ता को गोवा का प्रभारी बनाया गया है.

Delhi News: आम आदमी पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली और पंजाब समेत छह राज्यों में अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है. शुक्रवार (21 मार्च)  को ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई पालिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक में इन बदलावों पर मुहर लगी. इसके मुताबिक, वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को पंजाब, राष्ट्रीय महासचिव संगठन  संदीप पाठक को छत्तीसगढ़, गोपाल राय को गुजरात और पंकज गुप्ता को गोवा का प्रभारी बनाया गया है.

अरविंद केजरीवाल ने दी शुभकामनाएं

साथ ही इन राज्यों में नए सह प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं. संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ का विशेष प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार मिला. वह राष्ट्रीय महासचिव संगठन भी बने रहेंगे. इसके अलावा, वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज को दिल्ली और मेहराज मलिक को जम्मू एवं कश्मीर का अध्यक्ष बनाया गया है. अरविंद केजरीवाल ने नई जिम्मेदारियां मिलने पर सभी को शुभकामनाएं दी है.

कई सारे मुद्दों पर किया गया विचार-विमर्श

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक हुई. बैठक में कई सारे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान पार्टी के विस्तार और संगठन के प्रारूप पर चर्चा की गई. बैठक में चार राज्यों के प्रभारी की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है और दो राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को मंजूरी मिली है. 

किसको मिला कौन सा पद

संदीप पाठक ने बताया कि पंजाब में मनीष सिसोदिया प्रभारी होंगे और सत्येंद्र जैन सह प्रभारी होंगे. पीएसी ने मुझे राष्ट्रीय महासचिव के अलावा एक स्पेशल इंचार्ज के रूप में छत्तीसगढ़ के प्रभार की जिम्मेदारी दी है. गुजरात में गोपाल राय प्रभारी होंगे और दुर्गेश पाठक सह प्रभारी होंगे. इसी तरह, गोवा में पंकज गुप्ता प्रभारी और अंकुश नारंग, आभाष चंदेला व दीपक सिंगला सह प्रभारी होंगे. इसके अलावा, सौरभ भारद्वाज को दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया हैं. जबकि जम्मू एवं कश्मीर में मेहराज मलिक को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

वहीं, मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुझे बड़ी खुशी है कि अरविंद केजरीवाल ने मुझे पंजाब के प्रभारी के रूप में काम करने की जिम्मेदारी दी है. मैं पिछले कुछ दिनों के अनुभव से कह सकता हूं कि पंजाब के लोगों ने तीन साल पहले अरविंद केजरीवाल की राजनीति से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी को मौका दिया और भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाया. इसके बाद से पंजाब में बहुत काम हुए हैं. 

'तीन साल में हुए शानदार काम'

उन्होंने कहा कि पंजाब में ऐसे-ऐसे काम हुए हैं, जिनके बारे में पिछली सरकारें सोच भी नहीं सकतीं थीं. पंजाब में युवाओं को नौकरी देने, स्कूल, अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक बनाने, गांवों में किसानों की खुशहाली के लिए खेती को लेकर जितने निर्णय लिए गए और काम करके दिखाए गए हैं, उतना पंजाब के इतिहास में कभी नहीं हुए थे. पिछले तीन साल में भगवंत मान सरकार ने बहुत शानदार काम किए हैं. 

मनीष सिसोदिया ने कहा कि आने वाले समय में पंजाब की सरकार और अच्छे से काम करे, पंजाब के एक-एक कार्यकर्ता को संतुष्टि हो कि वह आम आदमी पार्टी का सदस्य है और पार्टी के नेताओं और सरकार पर फक्र करे. साथ पंजाब का एक-एक आदमी भगवंत मान के नेतृत्व में चल रही सरकार के बारे में खुशी महसूस करे कि यह सरकार मेरे जीवन के लिए अच्छा कर रही है और एक बदलता हुआ पंजाब देखे.

'उपचुनाव आम आदमी पार्टी अवश्य जीतेगी'

सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पंजाब के प्रभारी के रूप में मेरी यही कोशिश रहेगी. उन्होंने कहा कि पंजाब में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को लेकर लोगों में एक अलग तरह का प्यार है. लुधियाना पश्चिम का उपचुनाव आम आदमी पार्टी अवश्य जीतेगी. मेरा लक्ष्य है कि सरकार जनता के लिए काम करती रहे और जनता के हित के लिए एक से बढ़कर एक अच्छा काम करे. 

हारने के बाद संगठन निर्माण करना सबसे आसान- सौरभ भारद्वाज

वहीं, सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी देने और भरोसा जताने के लिए राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत पीएसी के सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को और मजबूत करेंगे. मेरा मानना यह है कि हारने के बाद संगठन निर्माण करना सबसे आसान होता है. क्योंकि जीत के बाद तो कई लोग आपके साथ आ जाते हैं, लेकिन हार के बाद जो पार्टी के साथ रहता है, वह खरा सोना होता है. आज जो पार्टी के साथ खड़ा है और संघर्ष करने के लिए लड़ेगा, वह खरा सोना है और उनके साथ पार्टी को दोबारा महबूत किया जाएगा. 

उन्होंने कहा कि एमसीडी मेयर चुनाव के सवाल पर कहा कि मेरा मानना है कि आम आदमी पार्टी की अवधारणा को कुछ दिनों तक चुनाव से अलग करके देखने की जरूरत है. हम पार्टी को मजबूत करेगे और पार्टी की पहली प्राथमिकता अपने संगठन का विस्तार करने की है. चुनाव आते-जाते रहेंगे तो चुनाव जीतेंगे भी.

सौरभ भारद्वाज ने अधिकारियों द्वारा विधायकों के फोन नहीं उठाने के मुद्दे पर कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के विधायकों और सरकार के साथ खड़ी है. चाहे वह विधायक बीजेपी के हों या आम आदमी पार्टी के हों. प्रवेश वर्मा हमारे गांव के ग्रामीण भाई हैं. मैं भी गांव से आता हूं और वह भी गांव से आते हैं. बतौर पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा जब दौरा करने जाते हैं तो उनके साथ पीडब्ल्यू सेक्रेटरी को नहीं दिखते हैं. उनके साथ विशेष सचिव और उप सचिव भी नहीं दिखते हैं. मुझे इस बात का कष्ट होता है. मुझे लगता है कि चुनी हुई सरकार को पूरी इज्जत मिलनी चाहिए. 

'अफसरों को विधायकों की सुननी पड़ेगी'

पिछले 10 साल में बीजेपी ने लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है, उसको अब पलटने की जरूरत है. लोकतंत्र को मजबूत कीजिए. लोकशाही ऊपर है और बाबूशाही नीचे है. इसमें हम अपने छोटे स्वार्थ नहीं देखेंगे कि आज बीजेपी की सरकार है तो हम कहेंगे कि बाबूओं की चलनी चाहिए. चुनी हुई सरकार की चलनी चाहिए. हम आज भी अपने उस सिद्धांत पर खड़े हैं. क्योंकि यह मामला सिद्धांत का है. हम इनके साथ हैं. दो-दो लाख लोगों से चुने हुए विधायक हैं. अफसरों को विधायकों की सुननी पड़ेगी. इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली HC के जस्टिस यशवंत वर्मा पर पूर्व जज बोले, 'तबादला करना समाधान नहीं, SC को तुरंत...'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शकूरपुर से 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया
दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शकूरपुर से 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया
दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम को नहीं मिली जमानत, HC ने पुलिस से 27 अगस्त तक मांगा जवाब
दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम को नहीं मिली जमानत, HC ने पुलिस से 27 अगस्त तक मांगा जवाब
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अनशन पर AAP नेता संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 'मानसूत्र सत्र के पहले ही दिन हम...'
सोनम वांगचुक के अनशन पर AAP नेता संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 'मानसूत्र सत्र के पहले ही दिन हम...'
दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे अनुराग कुमार, जानें कौन हैं सतीश गोलचा की जगह लेने वाले अधिकारी
दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे अनुराग कुमार, जानें कौन हैं सतीश गोलचा की जगह लेने वाले अधिकारी

वीडियोज

Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget