एक्सप्लोरर

दिल्ली सीएम आवास को लेकर BJP के आरोपों पर भड़के AAP नेता संजय सिंह, दी बड़ी चुनौती

Delhi Election: संजय सिंह ने कहा, 'दिल्ली और देश के लोगों को पता चले कि बीजेपी दिन रात मुख्यमंत्री आवास के बारे में झूठ बोलती है. ये हमें दिखाएं कि स्विमिंग पूल, मिनी बार और सोने का टॉयलेट कहां है?'

Delhi Assembly Elections 2025: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने 2,700 करोड़ रुपये में बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आलीशान राजमहल को बीजेपी को दिखाने की चुनौती दी है. उन्होंने कहा, बुधवार को सुबह 11 बजे हम मीडिया के साथ पहले मुख्यमंत्री आवास जाएंगे और उसके बाद प्रधानमंत्री के राजमहल को देखने जाएंगे. मेरी बीजेपी से मांग है कि वह पीएम का राजमहल दिखाएं. 

संजय सिंह ने कहा, "सीएम आवास जाकर मीडिया खुद बीजेपी का झूठ देखेगी कि उसमें स्विमिंग पूल, मिनी बार और सोने का टॉयलेट कहां है? देश के राजा (मोदी जी) के 2,700 करोड़ रुपये में बने राजमहल में 300 करोड़ की कालीन बिछी हुई है. 200 करोड़ का झूमर लगा है और वह 10-10 लाख का पेन, 6,700 जोड़ी जूते और 5000 सूट का इस्तेमाल करते हैं."

उन्होंने कहा, "हम यह चाहते हैं कि दिल्ली और देश के लोगों को सच्चाई पता चले. गाली-गलौज वाली पार्टी ने आम आदमी पार्टी और उनके नेताओं के खिलाफ एक अभियान छेड़ रखा है.  इनका 'आप' नेताओं को अपमानित करना, उनके बारे में रोज उटपटांग टिप्पणियां करना और उन्हें जेल में डालना आम बात हो गई है. लेकिन इनका जो दुष्प्रचार और झूठ है, मैं उसे सबके सामने खोलना चाहता हूं."

दिल्ली और देश के सामने बीजेपी का सच आए- संजय सिंह
"मुख्यमंत्री का आवास, जो दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए बना है उसे इन्होंने तीन महीने में दो बार कैंसिल कर दिया. उसके बारे में सारी की सारी बीजेपी, नरेंद्र मोदी से लेकर उनके सारे नेता एक ही प्रचार कर रहे हैं कि उस मुख्यमंत्री आवास में मिनी बार बना हुआ है, सोने का टॉयलेट बना हुआ है और उसमें स्विमिंग पूल बना हुआ है. मैं चाहता हूं कि पूरी दिल्ली और देश के सामने भारतीय झूठ्ठा पार्टी के लोगों का झूठ उजागर हो."

उन्होंने कहा, "पूरी दिल्ली और देश के लोगों को पता चले कि ये दिन रात मुख्यमंत्री आवास के बारे में झूठ बोलते हैं. ये हमें दिखाएं कि स्विमिंग पूल, मिनी बार और सोने का टॉयलेट कहां है? हम चाहते हैं कि इसके बारे में देश की मीडिया और एक-एक लोगों को पता चलना चाहिए. मैं चुनौती देता हूं कि बुधवार 11 बजे मीडिया वालों के साथ चलकर इस बात का फैसला हो कि एक तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री का आवास है, जिसके बारे में बीजेपी दुष्प्रचार और झूठा प्रचार कर रही है."

पीएम 10-10 लाख का पेन रखते हैं- संजय सिंह
"दूसरी तरफ इसी दिल्ली में देश के राजा नरेंद्र मोदी का राज महल है, जो 2,700 करोड़ रुपये का बना है. इस राजमहल में हमारे राजा रहते हैं और हमारे राजा इतने अद्भुत हैं कि उन्होंने फैशन डिजाइनरों को भी फेल कर दिया है. वह दिन में तीन-तीन बार कपड़े बदलते हैं. 10-10 लाख के पेन का इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने 2,700 करोड़ में अपना घर बनवाया है. उनके पास 6700 जूतों की जोड़ियां हैं. उनके पास पांच हजार सूट हैं." 

उन्होंने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री जी के घर में 300 करोड़ रुपये के कालीन बिछे हुए हैं, जिसमें सोने के तार लगे हुए हैं. राजमहल में 200 करोड़ रुपये का झूमर लगा हुआ है जिसमें हीरे लगे हुए हैं. इस राजमहल को पूरे देश, मीडिया और दिल्ली की मीडिया को दिखाओ. हम इनका राजमहल देखना चाहते हैं. हम उन 6,700 जूतों की जोड़ियां देखना चाहते हैं जो इन्होंने रोज बदलने के लिए रखे हुए हैं. हम इनके पेन देखना चाहते हैं. हम इनके पांच हजार सूट देखना चाहते हैं जिसे ये दिनभर में तीन-चार बदलते हैं."

संजय सिंह ने दी ये चुनौती
संजय सिंह ने कहा, "मैं बीजेपी को चुनौती देता हूं और कहना चाहता हूं कि पूरे देश के सामने बुधवार को तुम्हारा झूठ उजागर होगा. हम लोग मुख्यमंत्री आवास में बुधवार को 11 बजे मीडिया के साथियों के साथ चलेंगे और वहां बने सोने का टॉयलेट खोजेंगे. वहां स्विमिंग पूल और मिनी बार खोजेंगे. उसके ठीक बाद हम लोग राजा का राजमहल देखने चलेंगे."

"देश के राजा नरेंद्र मोदी का राजमहल, जो 8400 करोड़ के जहाज में चलते हैं, जो लाखों के चश्मे लगाते हैं, जिनके घर में तीन सौ करोड़ की कालीन पड़ी है. बुधवार को पहले हम मुख्यमंत्री आवास और उसके बाद राजा का राजमहल देखने चलेंगे. मैं मीडिया साथियों को आमंत्रित करता हूं कि वे लोग हमारे साथ बुधवार को 11 बजे मुख्यमंत्री आवास और उसके बाद राजा का राजमहल देखने के लिए जरूर चलें."

ये भी पढ़ें: 'ना 8 फरवरी 2024 , ना BJP दिल्ली में कभी आएगी', प्रवेश वर्मा पर AAP की चुटकी

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget