एक्सप्लोरर

Delhi: व्यापारी से रंगदारी मांगे जाने पर मनीष सिसोदिया का BJP पर हमला, कहा- 'गैंगस्टरों के नेटवर्क को...'

Delhi Crime: मनीष सिसोदिया ने कहा, दिल्ली में सुबह सुबह फिर एक व्यापारी से रंगदारी मांगे जाने की खबर है. गैंगस्टरों के नेटवर्क को बचाने के चक्कर में बीजेपी ने कानून व्यवस्था का बेड़ा गर्क कर दिया है.

Delhi Crime News: दिल्ली में व्यापारियों से रंगदारी मांगे जाने की घटना अब पुलिस के लिए सिर दर्द बन गई है. राष्ट्रीय राजधानी में आए दिन बदमाश शोरूम पर फायरिंग कर रंगदारी की पर्ची छोड़ जाते हैं या कॉल और मैसेज के जरिए रंगदारी मांगते हैं. ताजा मामला रोहिणी इलाके का है, जहां सर्राफा व्यापारी को कॉल करके वसूली के लिए धमकी दी गई है. इस बीच आप नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में बढ़ रहे क्राइम को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है.

मनीष सिसोदिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा, "दिल्ली में आज सुबह सुबह फिर एक व्यापारी से रंगदारी मांगे जाने की खबर है. कोई ऐसा दिन नहीं बीत रहा जब दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से सरेआम गोलीबारी या रंगदारी मांगने की खबर न आ रही हो. गैंगस्टरों के नेटवर्क को बचाने के चक्कर में बीजेपी ने कानून व्यवस्था का बेड़ा गर्क कर दिया है. इतनी बुरी हालत कभी नहीं देखी."

सर्राफा व्यापारी से मांगी रंगदारी
दरअसल, रोहिणी के ज्वेलर को गैंगस्टर काला जठेडी गैंग के नाम से वसूली के लिए मोबाइल पर धमकी दी गई है. जानकारी के अनुसार, एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें काला जठेड़ी के नाम पर कॉल करके वसूली के लिए धमकी दी जा रही है. पैसे नहीं देने पर नतीजा भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है. इतना ही नहीं, इस ऑडियो में आरोपी ने धमकी दी कि "पुलिस भी तुझे नहीं बचा पाएगी." ऑडियो में पीड़ित आरोपी से कहता है कि वह लोगों से पैसे लेकर दुकान चला रहा है. उसके पास इतनी रकम नहीं है कि वह दे सके. 

गैंगवार में एक शख्स की मौत
वहीं मुंडका इलाके में शनिवार को गैंगवॉर की घटना भी सामने आई है. यहां बाइक सवार बदमाशों ने अपने एंटी गैंग के एक शख्स अमित की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस हत्याकांड में अमित (22 वर्षीय) बदमाश मारा गया है. अमित हाल ही में जेल से बाहर आया था, उस पर टिल्लू ताजपुरिया गैंग ने हमला कर किया है. जानकारी के अनुसार, अमित गोगी गैंग से जुड़ा हुआ था. 

ये भी पढ़ें:  सौरभ भारद्वाज का केंद्र पर निशाना, 10 दिनों में 6 लोगों की हत्या के बाद पूछा- ये क्या हो रहा है LG साहब?

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget