एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में 49 रेबीज केस आए, जानवरों ने 35198 लोगों को काटा, 65000 से ज्यादा आवारा कुत्तों की नसबंदी

Delhi News: दिल्ली में जनवरी से जुलाई तक रेबीज के 49 मामले सामने आए. इसी दौरान 65,000 से ज्यादा आवारा कुत्तों की नसबंदी और वैक्सीनेशन किया गया. एमसीडी ने अभियान तेज कर दिया है.

राजधानी दिल्ली में इस साल अब तक रेबीज के 49 मामले सामने आए हैं, जबकि एमसीडी की ओर से 65,000 से ज्यादा आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण किया गया है. यह जानकारी दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के ताजा आंकड़ों से सामने आई है.

लगातार बढ़ रही हैं काटने की घटनाएं

जनवरी से जून 2025 तक दिल्ली में जानवरों के काटने की कुल 35,198 घटनाएं दर्ज की गई हैं. एमवीआईडी अस्पताल में रेबीज के केस दर्ज किए गए हैं. एक अधिकारी ने बताया कि इन मामलों के बाद रेबीज से बचाव के लिए समान संख्या में एंटी रेबीज वैक्सीन (ARV) भी लगाई गई हैं.

नसबंदी और टीकाकरण का आंकड़ा आया सामने

एमसीडी के मुताबिक, 25 जनवरी से 25 जून 2025 के बीच कुल 65,031 आवारा कुत्तों की नसबंदी की गई है. निगम का कहना है कि कुत्तों की बढ़ती आबादी और रेबीज के खतरे को कम करने के लिए ये कदम लगातार उठाए जा रहे हैं.

वर्ष 2023-24 में 79,959 और 2022-23 में 59,076 कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है. आने वाले समय में दिसंबर 2025 तक 97,994 कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है.

क्यों बढ़ाया गया अभियान?

हाल के महीनों में दिल्ली के कई इलाकों से आवारा कुत्तों के हमले की खबरें सामने आई हैं. इसको लेकर लोगों में डर और नाराजगी दोनों बढ़े हैं. अधिकारियों ने बताया कि इन्हीं चिंताओं को देखते हुए एमसीडी ने अपना अभियान तेज कर दिया है.

जनता से भी सहयोग की अपील

निगम की ओर से लोगों से अपील की गई है कि अगर किसी को रेबीज से जुड़ा कोई लक्षण दिखे, तो तुरंत नजदीकी अस्पताल जाएं. साथ ही, कुत्तों के काटने पर देरी न करते हुए तुरंत इलाज लें. इस बीच, निगम का यह भी कहना है कि नसबंदी और वैक्सीनेशन के लिए कई NGOs और पशु देखभाल संस्थाओं की मदद ली जा रही है ताकि काम तेजी से हो सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget