एक्सप्लोरर

दिल्ली में ठंड से 474 बेघर लोगों की मौत, गैर सरकारी संगठन का दावा, मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी 

Delhi News: सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट ने मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी में पुलिस के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि दिल्ली में बरामद हुए ‘अज्ञात शवों’ में से 80 प्रतिशत बेघर व्यक्तियों के हैं.

Delhi Latest News: एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ने शनिवार (11 जनवरी 2025) को दावा किया कि दिल्ली में 15 नवंबर 2024 से 10 जनवरी 2025 के बीच ‘सर्दी के कारण’ कम से कम 474 बेघर लोगों की मौत हुई है. हालांकि, बेघरों के कल्याण के लिए काम करने वाले गैर-सरकारी संगठन ‘सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट’ (सीएचडी) द्वारा किए गए दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि किसी ने नहीं की है. 

सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट (सीएचडी) ने दिल्ली के मुख्य सचिव धर्मेंद्र और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि धवन को एक पत्र लिखा है. अपने पत्र में उन्होंने पुलिस के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि ऐसी आशंका है कि राष्ट्रीय राजधानी में बरामद हुए ‘अज्ञात शवों’ में से 80 प्रतिशत शव बेघर व्यक्तियों के हैं.

इस वजह से हुई मौत 

एनजीओ ने दावा किया कि दिल्ली में सर्दियों, गर्म कपड़ों, कंबल या पर्याप्त आश्रय जैसे आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों की अनुपलब्धता के कारण 15 नवंबर 2024 से 10 जनवरी 2025 के बीच 474 बेघर लोगों की मौत हुई. 

सीएचडी ने यह भी बताया कि सड़कों पर रहने वाले लोगों को अनेक स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिनमें श्वसन संक्रमण, त्वचा रोग, गठिया रोग और बिगड़ता मानसिक स्वास्थ्य शामिल हैं. संगठन ने बताया, अस्थमा, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (फेफड़ों से संबंधित बीमारी) और हृदय संबंधी रोग जैसी दीर्घकालिक बीमारियां, शून्य से नीचे के तापमान हो जाने पर और भी बदतर हो जाती हैं, जिससे गंभीर जटिलताओं और यहां तक ​​कि मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है.’’ 

एनजीओ ने दिल्ली सरकार के अधिकारियों से आश्रय क्षमता बढ़ाने, गर्म पानी और गर्म कपड़े जैसी आवश्यक सेवाएं प्रदान करने तथा समावेशी आवास नीतियों और व्यापक सहायता सेवाओं के माध्यम से बेघर होने के मूल कारणों का समाधान करने का आग्रह किया है. ऐसा न होने पर बेघर खुले आसमान के नीचे रहने वाले और लोग अपनी जान गंवा सकते हैं. 

Delhi Election 2025: 'बीजेपी ने दंगा पीड़ितों के...', कपिल मिश्रा की उम्मीदवारी पर शोएब जमई का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget