एक्सप्लोरर

Delhi Crime News: नशे के लिए पहले युवक को लूटा फिर चाकू से गोदकर की हत्या, पकड़े गए 4 नाबालिग समेत 7 आरोपी

Delhi News: दिल्ली में दो लोग काम खत्म करने के बाद घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे कि बीच रास्ते सात लोगों ने उन्हें घेर लिया और फिर लूट के इरादे से मारपीट शुरू कर दी.

Delhi Crime News:  राजधानी दिल्ली (Delhi)  में युवाओं में नशे की लत और अपराध की मानसिकता कितनी प्रबल हो रही है, इसकी बानगी देखने को मिली. बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट थाना इलाके में नशे में धुत 4 नाबालिगों समेत कुल 7 लोगों ने शराब की तलब को पूरी करने की नीयत से बीते सोमवार की शाम एक शख्स को न सिर्फ लूटा बल्कि उसके विरोध करने पर ताबड़तोड़ चाकू से गोद कर उसकी हत्या (Murder) कर दी और फिर मौके से फरार हो गए. हालांकि, वे ज्यादा देर तक कानून के शिकंजे से बच नहीं पाए और बाहरी जिला की तीन पुलिस टीमों ने जल्दी ही सभी आरोपियों को दबोच लिया. आरोपियों में 4 नाबालिग हैं जिन्हें पुलिस ने इस मामले में हिरासत में लिया है, जबकि 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

 इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान, आशु कुमार (18), सलीम (19) और सनी (19) के रूप में हुई है. ये सभी मंगोलपुरी इलाके के रहने वाले हैं. इनके कब्जे से पुलिस ने मृतक मंजय पासवान  का आधार, पैन कार्ड और बैंक पासबुक भी बरामद किया है.

लूट का विरोध करने पर चाकू से गोदा
बाहरी जिला के डीसीपी जिमी चिरम ने आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि 20 नवंबर की शाम 6:47 बजे पीसीआर कॉल से पश्चिम विहार वेस्ट थाने की पुलिस को पीरागढ़ी स्थित उद्योग विहार के पीछे रेलवे ट्रैक के पास एक शख्स को चाकू मारे जाने की सूचना मिली थी. घटना की जानकारी पर तुरंत ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई भी मौजूद नहीं था.

इसी दौरान पुलिस को मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल से मंजय पासवान नाम के एक शख्स को मृत अवस्था में लाए जाने की सूचना मिली, जिसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे. इसकी जानकारी पर पुलिस अस्पताल पहुंची जहां शिकायतकर्ता जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वो और मंजय एक ही ऑफिस में काम करते थे. अपना काम खत्म करने के बाद वे रेलवे ट्रैक के किनारे चलते हुए मंगोलपुरी स्टेशन ट्रेन को पकड़ने के लिए जा रहे थे. 

जितेंद्र कुमार ने  बताया कि तभी कुछ लड़कों के समूह ने लूट की नीयत से उन्हें घेर लिया. उनके विरोध करने पर उन्होंने चाकू निकाल लिया, जिस पर वे किसी तरह वहां से बच कर भाग निकले, जबकि मंजय को उन्होंने घेर लिया. थोड़ी देर बाद जब वे वहां गुजर रहे कुछ लोगों को साथ लेकर वापस मौके पर पहुंचे तो देखा कि आरोपी फरार हैं, और मंजय खून से लथपथ पड़े हुए थे. जिन्हें वे अस्पताल लेकर आए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शिकायतकर्ता पुलिस टीम को मौके पर भी लेकर गए, जहां पुलिस को रेलवे ट्रैक के किनारे खून के धब्बे मिले.

200 से ज्यादा CCTV फुटेजों की जांच पर गिरफ्तार हुए आरोपी
डीसीपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पश्चिम विहार वेस्ट थाने की पुलिस के अलावा एएटीएस और स्पेशल स्टाफ की टीम को भी घटना की जांच और जल्द से जल्द अपराधियों की पकड़ के लिए लगाया गया. इसके लिए एसीपी पश्चिम विहार हिमांशु मलिक के मार्गदर्शन में पश्चिम विहार वेस्ट थाने के एसएचओ गुलशन गुप्ता, स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर रजनीश कुमार और एएटीएस के इंस्पेक्टर रोहित कुमार के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया था. पुलिस टीमें अलग-अलग पहलुओं से मामले की जांच कर आरोपियों के बारे में पता लगाने में जुटी हुई थी.

आसपास के कई सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला गया, जिसमें एक फुटेज में 7 लड़के भागते नजर आए. जिसके बाद विभिन्न मार्गों के 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेजों और लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से पुलिस आरोपियों की पहचान करने में कामयाब हुई और स्पेशल स्टाफ पुलिस ने 6 आरोपियों जबकि पश्चिम विहार वेस्ट थाने की पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया. जिनमें से चार आरोपियों के नाबालिग होने का पता चला.

इसलिए लूटा फिर ले ली शख्स की जान
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात वाली शाम में वे सभी नशे में धुत थे और उन्हें और शराब चाहिए थी, जिसके लिए उन्होंने लूट की नीयत से मृतक और शिकायतकर्ता को घेरा था. लूट का विरोध करने पर उन्होंने दो चाकुओं से मृतक मंजय पर हमला कर दिया और फिर लूट के बाद वे मृतक के सामान को लेकर मौके से फरार हो गए. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिगों के खिलाफ जुवेनईल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. अब पुलिस आगे की छानबीन कर रही है.

य़े भी पढ़ें-  Delhi: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, अस्पताल के वाटर टैंक में फैला करंट, प्लंबर पिता-पुत्र सहित 3 की मौत

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
15 अगस्त तक दिल्ली वाले नहीं कर सकेंगे यह काम, अलर्ट पर पुलिस
15 अगस्त तक दिल्ली वाले नहीं कर सकेंगे यह काम, अलर्ट पर पुलिस
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget