एक्सप्लोरर

DDA Housing Scheme 2023: ई-ऑक्शन से होगी DDA की लग्जरी फ्लैट्स की बिक्री, 30 नवंबर से कर सकते हैं बुकिंग

DDA Housing Scheme: दिल्ली विकास प्राधिकरण की हाउसिंग स्कीम का दूसरा चरण नवंबर के 30 नवंबर से शुरू होगा. इसमें 1100 लग्जरी फ्लैट्स, जिसमें पेंट हाउस और सुपर लग्जरी फ्लैट्स होंगे.

Delhi News: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने बीते 24 नवंबर से अपनी हाउसिंग स्कीम की शुरूआत की है. इसके तहत 30 हजार फ्लैटों की 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर बुकिंग ली जा रही है. दो चरणों वाले हाउसिंग स्कीम के पहले चरण में अलग-अलग लोकेशनों के लिए पहले एलआईजी और ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं. इसकी शुरुआत के दूसरे ही दिन दो हजार लोगों ने इन फ्लैटों में बुकिंग के लिए आवेदन दिए हैं. ये सभी फ्लैट्स नरेला, द्वारका और लोकनायक पुरम में हैं. इन फ्लैट्स की कीमत डीडीए के ब्रॉशर में दर्शायी गयी हैं.

डीडीए अधिकारी ने कहा कि जिस तरह से चौबीस घंटे के भीतर ही इतनी संख्या में लोगों ने फ्लैट्स के लिए पंजीकरण किया है, उससे प्रतीत होता है कि आने वाले दिनों में यह संख्या तेजी से बढ़ेगी और यह उम्मीद से अधिक होगी. उन्होंने कहा कि फ्लैट्स की पंजीकरण के लिए ईडब्ल्यूएस श्रेणी में पचास हजार, एलआईजी में 1 लाख, एमआईजी के लिए चार लाख और एचआईजी श्रेणी के लिए दस लाख की राशि निर्धारित की गई है. फिलहाल अभी आवेदन करने वालों को केवल ब्रॉशर की कीमत के साथ सिर्फ बुकिंग राशि के तौर पर लगभग 1200 रुपये जमा करने हैं. इसके बाद उसी आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी.

11 हजार लग्जरी फ्लैट की ई-ऑक्शन से होगी बिक्री

वहीं दूसरा चरण नवंबर के 30 नवंबर से शुरू होगा, जिसमें 1100 लग्जरी फ्लैट्स, जिसमें पेंट हाउस और सुपर लग्जरी फ्लैट्स होंगे. ये फ्लैट्स द्वारका जैसे पॉश इलाके में हैं. इनकी बिक्री के लिए डीडीए पहली बार ई-ऑक्शन विधि को अपनाने जा रही है. बताया जा रहा है कि पेंट हाउस की शुरुआती कीमत करीब साढ़े चार करोड़ रुपये से अधिक रखे जाने की संभावना है. ऐसे में ई-नीलामी में यह कीमत कितनी पहुंचेगी, इसका अंदाजा डीडीए अधिकारी भी नहीं लगा पा रहे हैं. अधिकारी ने बताया कि पेंट हाउस और सुपर एचआईजी जैसे लग्जरी फ्लैट्स के लिए 30 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे. इसमें बुकिंग राशि और अन्य प्रक्रिया भी योजना शुरू होने के साथ ही घोषित की जाएगी.

ये भी पढ़ें- AAP Foundation Day: 'आप' के स्थापना दिवस पर BJP सांसद गौतम गंभीर का CM केजरीवाल पर हमला, पूछे ये सवाल

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget