एक्सप्लोरर

DDA Flat Auction 2025: दिल्ली में रेडी-टू-मूव फ्लैट्स की पेशकश, डीडीए 26 अगस्त से करेगा ई-ऑक्शन, जानें पूरी डिटेल

DDA Flat Scheme 2025: डीडीए ने एक्स पर लिखा कि अपना घर आवास योजना 2025 में 26 अगस्त से पहले अपना फ़्लैट बुक करें. भारी डिस्काउंट पाने का मौक़ा हाथ से न जाने दें.

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और अपना खुद का एक आशियाना बनाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) 26 अगस्त को एक नई प्रीमियम हाउसिंग स्कीम लॉन्च करने जा रहा है, जिसे बीते जुलाई महीने में ही उपराज्यपाल द्वारा हरी झंडी मिल चुकी है. इस योजना के तहत राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में कुल 250 फ्लैट्स के साथ कार और स्कूटर गैरेज भी उपलब्ध कराए जाएंगे.

फ्लैट्स के साथ खरीद सकेंगे गैराज

खास बात यह है कि, डीडीए की इस स्कीम में फ्लैट्स के साथ-साथ स्कूटर-कार गैराज की भी निलामी होगी. इन्हें भी ई-ऑक्शन के जरिए ही खरीद सकेंगे. अधिकारियों के मुताबिक, इसके लिए फ्लैट्स के रिजर्व प्राइस तय कर दिए गए हैं. यानी नीलामी की बोली उस प्राइस से शुरू होगी. डीडीए के ये फ्लैट्स जहांगीरपुरी, नंद नगरी, पीतमपुरा, अशोक पहाड़ी, वसंत कुंज, जसोला, रोहिणी, शालीमार बाग और द्वारका जैसी लोकेशन पर है.

इन इलाकों में हैं इतने फ्लैट्स

इस योजना में वसंत कुंज, जसोला (पॉकेट 1बी) और द्वारका (सेक्टर 19बी) में कुल 39 हाई इनकम ग्रुप (HIG) फ्लैट्स होंगे. वहीं, जहांगीरपुरी, नंद नगरी, द्वारका और पीतमपुरा में 48 मिडिल इनकम ग्रुप (MIG) फ्लैट्स मिलेंगे. रोहिणी में 22 लोअर इनकम ग्रुप (LIG) फ्लैट्स शामिल किए गए हैं. जिन्हें ई-ऑक्शन स्कीम के तहत बेचा जाएगा.

इसके अलावा DDA इस बार गैरेज सुविधाओं को भी लेकर आई है. पीतमपुरा में 16 कार गैरेज और माल रोड तथा अशोक विहार में कुल 51 स्कूटर गैरेज भी योजना का हिस्सा हैं. DDA की यह योजना उन लोगों के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकती है जो राजधानी में बेहतर लोकेशन और सुविधाओं के साथ घर की तलाश में हैं. इस स्कीम के दौरान डीडीए की मौजूदा स्कीम 'अपना घर, अपना आवास' कुछ समय के लिए बंद कर दी जाएगी. 

रक्षाबंधन के मौके पर होना था लॉन्च स्कीम को लॉन्च

बताते चलें कि, डीडीए की यह स्कीम पहले रक्षाबंधन के मौके पर ही लांच होने वाली थी, जिसके लिए एलजी वीके सक्सेना की अध्यक्षता में 11 जुलाई को हुई बोर्ड बैठक में ही इस योजना को मंजूरी दे दी गई थी. लेकिन किन्ही कारणों से इस स्कीम को उस वक्त लॉन्च नहीं किया जा सका. अब इसे 26 अगस्त को इसे लॉन्च किया जाएगा. डीडीए के मुताबिक सभी फ्लैट्स रेडी टु मूव हैं और लोग साइट पर जाकर उसे देख भी सकते हैं.

इस प्रकार होंगी फ्लैट्स की कीमतें

  • HIG फ्लैट्स: 1.64 करोड़ से 2.54 करोड़ रुपये तक
  • MIG फ्लैट्स: 60 लाख से 1.5 करोड़ रुपये
  • LIG फ्लैट्स: 39 लाख से 54 लाख रुपये

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 2 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 2 की मौत, कई लोग घायल
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget