एक्सप्लोरर

Corona In Delhi: दिल्ली में कोरोना मामलों पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, पाबंदियों में ढील के लिए रखी यह 'शर्त'

Covid 19 In Delhi: दिल्ली में कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 74,881 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि बच्चों पर संक्रमण का गंभीर असर नहीं है.

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना (Coronavirus In Delhi) संक्रमण की पॉजिटिविटी रेट स्थिर होती दिख रही है. इस बाबत दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) ने राजधानी में संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लगाए गई पाबंदियों में ढील देने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा 'दिल्ली में कोविड के मामले 20,000 से ऊपर बने हुए हैं लेकिन पॉजिटिविटी रेट लगभग 25% पर स्थिर है जो अच्छा संकेत है. पिछले 4-5 दिनों से अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई है. अगर ऐसा ही रहा तो पाबंदियों में कुछ ढील दी जा सकती है.'

जैन ने दावा किया कि राजधानी में बुधवार को लगभग 25,000 नए मामले आ सकते हैं. राजधानी में कोरोना से हो रही मौतों के सवाल पर जैन ने कहा कि कोरोना से मरने वालों में अधिकतर उन लोगों की संख्या है जो पहले से किसी अन्य रोग से पीड़ित हैं. जैन ने कहा कि जिन्होंने कोविड रोधी टीका (Anti Covid Vaccine) लगवा लिया है, उनकी भी मौत हो रही है लेकिन अधिकतर मौतों के मामले उन्हीं मरीजों से जुड़े हुए हैं जो दूसरे रोगों से भी पीड़ित हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अभी तक बच्चों पर कोरोना का गंभीर असर नहीं है. कोरोना के ट्रांसमिशन से जुड़े सवाल पर जैन ने कहा 'मैं पहले से कह रहा हूं कि यह कम्यूनिटी स्प्रेड है.' उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों को कोविड रोधी वैक्सीन लग चुकी है इसलिए संक्रमण का ज्यादा असर नहीं है. कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच के सवाल पर जैन ने कहा कि इस संदर्भ में ICMR के दिशानिर्देश बिल्कुल ठीक हैं. 

दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना के इलाज की तैयारियों के मुद्दे पर जैन ने कहा 'अस्पतालों में तैयारी पूरी है और फिलहाल बहुत कम मरीज भर्ती हैं. हम 37,000 बेड्स तैयार कर सकते हैं लेकिन अभी जरूरत नहीं है.' राज्य में कोरोना के पीक पर उन्होंने ने कहा 'पीक की निर्धारित समयसीमा नहीं होती है लेकिन अब केस बढ़ने बंद हो गए हैं. अस्पताल में मरीजों की भर्ती भी कम है ऐसे में यह समझा जा सकता है कि स्थिति अब ठीक हो रही है और अब गिरावट ही आएगी.'

50,796 लोग होम आइसोलेशन में
बता दें मंगलवार को दिल्ली में 21,259 नए मामले सामने आए थे और 23 लोगों की मौत हो गई थी. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया था कि राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 25.65% हो गई है. मंगलवार तक दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में 2,209 मरीज भर्ती हैं जिसमें 84 वेंटिलेटर पर हैं. दिल्ली में फिलहाल 74,881 मरीजों का इलाज चल रहा है जिसमें से 50,796 लोग फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं. 

उधर, दिल्ली सरकार ने होम आइसोलेट मरीजों को मुफ्त में योग और प्राणायाम की क्लास कराएगी. यह क्लास अलग-अलग बैच में  ऑनलाइन होगी. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को इस बाबत कहा था कि सुबह 6 बजे से लेकर 11 बजे तक और शाम को 4 बजे से 7 बजे तक एक-एक घंटे की 8 क्लास चलेगी. हर क्लास में 15 मरीज हिस्सा ले सकते हैं. इसके लिए इंस्ट्रक्टर भी तैयार किए गए हैं.

खबर का असर: 7 साल तक कुवैत के जेल में था रहमान, बिहार लौटने के बाद घर के लोगों को सुनाई विदेशी बेड़ियों की दास्तां

UP Election 2022: यूपी चुनाव से पहले BJP को लगा एक और बड़ा झटका, इस विधायक ने थामा RLD का दामन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग, 2 हिस्सों में बंटा प्लेन
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी

वीडियोज

US-India Trade Deal के बाद घटेगा Russian Oil Import | Paisa Live
Mahadangal: ओवैसी का बंगाल प्लान तैयार, क्या टूटेगा दीदी का मुस्लिम वोट बैंक? | AIMIM | BJP
Mahadangal: चुनावी जंग, बीजेपी को ओवैसी पसंद? | AIMIM | Asaduddin Owaisi | BJP | RSS
Mahadangal: ओवैसी का दांव, BJP के लिए मददगार? | AIMIM | Asaduddin Owaisi | BJP | RSS
Nagin 7: नागिन के साथ धोका! मंडप पे बदला दूल्हा विक्रम नहीं, आर्यमन बना अनन्त का पति

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग, 2 हिस्सों में बंटा प्लेन
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
15 ओवर में बने थे 95, फिर श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने मचाया गदर, 5 ओवर में ठोक दिए 68 रन; आयरलैंड को 164 का लक्ष्य
15 ओवर में बने थे 95, फिर श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने मचाया गदर, 5 ओवर में ठोक दिए 68 रन
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, न्यूक्लियर इनरिचमेंट नहीं छोड़ेंगे', अमेरिका से बातचीत के बीच ईरान की ट्रंप को दो टूक
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, लेकिन न्यूक्लियर इनरिचमेंट...', US से बातचीत के बीच ईरान की दो टूक
150 की जगह 15000 का चूना, ऑटो ड्राइवर ने किया QR कोड स्कैम, जानें इससे बचने के तरीके
150 की जगह 15000 का चूना, ऑटो ड्राइवर ने किया QR कोड स्कैम, जानें इससे बचने के तरीके
"जो चीज तकलीफ दे रही है निकलवाते क्यों नहीं हो" दिल्ली मेट्रो पर शख्स ने किया अजीब डांस तो यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget