एक्सप्लोरर

Delhi-NCR Corona Cases: दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के खतरे की घंटी, नोएडा में स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी

दिल्ली और पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है.दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटे में 6 लोगों की जान चली गई. उत्तर प्रदेश में कुल 3 लोगों की मौत हुई है.

Delhi and UP Coronavirus News: राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश दोनों ही राज्यों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. दिल्ली से सटे एनसीआर के अंतर्गत आने वाले जिले गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है. दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटे में 6 लोगों की जान चली गई. उत्तर प्रदेश की बात करें तो कुल 3 लोगों की मौत हुई है.

उत्तर प्रदेश में दिल्ली की तरह ही कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होने लगी है. सबसे ज्यादा मामले गौतम बुद्ध नगर जिले से सामने आ रहे हैं. फरवरी के बाद रोजाना नए मामले पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ रहा है. हालांकि एक बार फिर रिकवरी रेट बढ़ने से चिंता थोड़ी कम हुई है.

बीते 24 घंटे के दौरान गौतम बुद्ध नगर में 193 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए और 214 कोरोना के मरीज रिकवर भी हुए हैं. इसी के साथ जिले में कोरोना के 1070 एक्टिव मामले हो गए हैं. गौतम बुद्ध नगर जिला कोरोना संक्रमण के मामले में सबसे आगे बना हुआ है. स्वास्थ्य विभाग की मानें तो 1070 मरीजों में से 20 अस्पताल में भर्ती हैं और 2 महीने से किसी मरीज की भी संक्रमण से मौत नहीं हुई है.

लखनऊ और गाजियाबाद का क्या है हाल?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते 24 घंटे में 95 मामले सामने आए और 143 मरीज रिकवर हुए. कोरोना के एक मरीज ने जान गंवाई. फिलहाल 729 एक्टिव मामले हैं. गाजियाबाद में कोरोना के 115 नए मामले उजागर हुए और 69 मरीज रिकवर हुए हैं. कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 594 है. इसके अलावा लखनऊ, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर जिले में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है. उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1029 मामले सामने आए और 954 मरीज रिकवर हुए हैं. कुल एक्टिव मामलों का आंकड़ा 5851 है.

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट पर कॉन्डम का विज्ञापन देखकर भड़के लोग, DMRC ने दिये हटाने के निर्देश

देश की राजधानी में बढ़ा कोरोना का खतरा

देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसारने लगा है. संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी के साथ मौत का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 2726 नए मामले सामने आए हैं और 6 मरीजों की मौत हो गई. राजधानी में एक्टिव मरीजों की संख्या 8840 हो गई है. कोरोना मामलों के साथ अब पॉजिटिविट रेट बढ़ कर 14.38 फीसद हो गया है.

Delhi Flood Update: दिल्ली में शनिवार को खतरे के निशान ऊपर बह सकती है यमुना, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली बस हादसा: लापरवाही और नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
दिल्ली बस हादसा: लापरवाही और नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
Iran War: सर्वदलीय बैठक के बाद संजय सिंह बोले, 'पाकिस्तान कैसे चौधरी बन रहा है, सरकार ने...'
ईरान युद्ध: सर्वदलीय बैठक के बाद संजय सिंह बोले, 'पाकिस्तान कैसे चौधरी बन रहा है, सरकार ने...'
Delhi News: दिल्ली बजट पर सियासत तेज, देवेंद्र यादव बोले- ‘ट्रिपल इंजन सरकार का ट्रिपल धोखा’
दिल्ली बजट पर सियासत तेज, देवेंद्र यादव बोले- ‘ट्रिपल इंजन सरकार का ट्रिपल धोखा’
हाई कोर्ट की सख्ती के बाद DU का बड़ा फैसला, कैंपस में अब प्रदर्शन से पहले छात्रों को करना होगा यह काम
हाई कोर्ट की सख्ती के बाद DU का बड़ा फैसला, कैंपस में अब प्रदर्शन से पहले छात्रों को करना होगा यह काम

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget