एक्सप्लोरर

Republic Day से पहले दिल्ली में माहौल बिगाड़ने की साजिश, यहां लिखे मिले खालिस्तान समर्थक नारे, केस दर्ज 

Republic Day 2024: दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस घटना को लेकर मंगलवार को वाद दायर किया गया है. थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

Delhi News: राष्टीय राजधानी में गणतंत्र दिवस की तैयारी के बीच पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार एरिया में एक खंभे पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे मिले हैं. पब्लिक डोमेन में यह सूचना सामने आने के बाद से दिल्ली पुलिस हरकत में है. वहीं, खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. यह मामला उस समय सामने आया है जब दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारी चरम पर है. हर साल की तरह इस बार भी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों पर है. सभी सुरक्षा एजेंसियों को गणतंत्र दिवस समाप्त होने तक अलर्ट मोड पर रहने का आदेश है. फिलहाल, निहाल विहार में खालिस्तान समर्थक नारे की पुष्टि की है. 

खंभे पर क्या लिखा है?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस घटना को लेकर मंगलवार को वाद दायर किया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने खंभे पर एसजेएफ, 26 जनवरी, खालिस्तान लिख दिया था. अधिकारी ने कहा कि जिस क्षेत्र में ये नारे लिखे मिल हैं, वह बहुत ही सुनसान है. वहां शायद ही कोई आता जाता है. हमें संदेह है कि किसी व्यक्ति ने सोमवार रात को ये नारे लिखे थे. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

दिल्ली पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमारे जवान को एक वीडियो के जरिए इस बारे में पता चला है. इस संबंध में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने कहा कि वे खालिस्तान समर्थक नारे लिखने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने का काम जारी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के चंद्र विहार इलाके में भी खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे मिले थे. खालिस्तान समर्थक और सिख फार जस्टिस से जुड़े गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने 26 जनवरी के मौके पर खालिस्तानी झंडा फहराने की चेतावनी दी थी. 

Delhi Meerut RRTS: यूपीएसएसएफ के जवानों के लिए दुहाई में बनेगा आठ मंजिला भवन, पुलिस स्टेशन के साथ बनाई जाएगी बैरकें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग
दिल्ली: तय समय से पहले बंद नहीं होगी OPD, मंत्री सख्त
दिल्ली: तय समय से पहले बंद नहीं होगी OPD, मंत्री सख्त

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget