एक्सप्लोरर

Congress Membership Campaign: कांग्रेस ने दिल्ली से शुरू किया सदस्यता अभियान, 31 मार्च तक 15 लाख लोगों को जोड़ने का है लक्ष्य

कांग्रेस के सदस्यता फॉर्म के मुताबिक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लेने के लिए 10 शर्तों का पालन अनिवार्य होगा. जिसके मुताबिक किसी भी कांग्रेस सदस्य को शराब और नशीले पदार्थों से परहेज करना होगा.

कांग्रेस ने दस शर्तों के साथ आज से सभी राज्यों में पार्टी का सदस्यता अभियान की शुरुआत दिल्ली से कर दी है. इस मौके पर दिल्ली के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल (Shakti Singh Gohil), दिल्ली कांग्रेस चीफ अनिल चौधरी (Anil Chaudhary) और जगदीश टाइटलर (Jagdish Tytler) समेत कई नेता मौजूद रहे. यह अभियान अगले साल 31 मार्च तक चलेगा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को देखते हुए इसे अहम माना जा रहा है. इस दौरान कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में संगठनात्मक चुनाव के मद्देनजर पार्टी का सदस्यता अभियान एक नवम्बर शुरू से करने का निर्णय लिया गया था. झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 15 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य दिया है. पिछली बार उन्होंने झारखंड में साढ़े चार लाख लोगों को जोड़ा था.

'15 लाख नए सदस्य जोड़ेंगे'
राजेश ठाकुर ने कहा कि हमें 15 लाख नए सदस्यों को जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है. हम उसको पूरा करने का काम करेंगे. साथ ही साथ जो जन-जागरण अभियान चलाने की बात कही गई है, उसमें ब्लॉक स्तर और पंचायत स्तर पर जो हमारे सीनियर लीडर्स हैं, विधायक, मंत्री हैं, सबको लगाने का काम करेंगे. हमें लगता है कि जनता में आक्रोश है. उसे इकट्ठा करके मौजूदा सरकार को भगाना है.

10 शर्तों का करना होगा पालन
वहीं अन्य प्रदेशों को भी इसी तरह से टारगेट दिया गया है है. उत्तर-प्रदेश को खास तौर पर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने को कहा गया है. इस मसले पर कांग्रेस के चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री की तरफ से सभी राज्यों को कहा गया है कि 31 मार्च तक कितने सदस्य प्रदेश की ओर से बनाये गए इसकी जानकारी केंद्रीय नेतृत्व को देनी है. हालांकि कांग्रेस के सदस्यता फॉर्म के मुताबिक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लेने के लिए 10 शर्तों का पालन अनिवार्य तौर पर करना होगा. जिसके मुताबिक किसी भी कांग्रेस सदस्य को शराब और नशीले पदार्थों से परहेज करने की घोषणा करनी होगी. जिसकी चर्चा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की सीडब्ल्यूसी की बैठक में की थी. 

'आलोचना नहीं होगी स्वीकार'
इसके साथ ही पार्टी के सार्वजनिक मंचों पर कांग्रेस की नीतियों व कार्यक्रमों की आलोचना स्वीकार नहीं की जाएगी. दरअसल पार्टी के कई वरिष्ठ नेता सार्वजनिक मंचों पर कांग्रेस और शीर्ष नेतृत्व की आलोचना कर चुके हैं. पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने तो फैसला उनके अनुरूप न होने पर शीर्ष नेतृत्व की ईंट से ईंट बजाने का ऐलान कर दिया था.

नए सदस्यों को लेने होंगे ये वचन
सदस्यों के लिए अन्य अनिवार्य नियमों के मुताबिक नए सदस्यों को ऐलान करना होगा कि वे सीलिंग कानूनों से अधिक किसी भी संपत्ति के मालिक नहीं होंगे. साथ ही नये सदस्य को ये वचन लेना होगा कि वह धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद और लोकतंत्र के सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए सदस्यता लेगा और काम करेगा.

ये भी पढ़ें

प्रियंका गांधी और जयंत चौधरी की मुलाकात की इनसाइड स्टोरी, क्या साथ आ सकती हैं कांग्रेस और आरएलडी?

Punjab Govt. Update: बिजली दरों पर पंजाब सरकार का बड़ा एलान, प्रति यूनिट इतने रुपये की हुई कटौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'
जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget