एक्सप्लोरर

Punjab Govt. Update: बिजली दरों पर पंजाब सरकार का बड़ा एलान, प्रति यूनिट इतने रुपये की हुई कटौती

Punjab Govt. Update: पंजाब सरकार ने बिजली की कीमतों को लेकर बड़ा एलान किया है. पंजाब सरकार हालांकि लोगों को बिजली मुफ्त नहीं देने जा रही है.

Punjab News: चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने राज्य में महंगी बिजली दरों को लेकर ऐतिहासिक फैसला लिया है. पंजाब सरकार ने राज्य में बिजली की दरों में प्रति यूनिट तीन रुपये की कटौती करने का एलान किया है. चरणजीत सिंह चन्नी ने दावा किया है कि अब देश में सबसे सस्ती बिजली पंजाब में मिलेगी. 

पंजाब सरकार ने बिजली की दरों में कटौती को लेकर आज कैबिनेट की मीटिंग बुलाई थी. सीएम चन्नी ने कहा, ''हमने सर्वे किया था कि पंजाब के लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली चाहिए या फिर सस्ती बिजली चाहिए. अधिकतर लोगों ने कहा कि उन्हें सस्ती बिजली चाहिए और हम इसी को ध्यान में रखते हुए बिजली दरों में कटौती कर रहे हैं.

पंजाब में प्रति यूनिट तीन रुपये बिजली के दाम सस्ते किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा, ''जीरो से 7 किलो वॉट तक की दरों में तीन रुपये की कटौती की जा रही है. पहले 100 यूनिट तक 4.19 रुपये देने पड़ते थे. अब उसमें प्रति यूनिट तीन रुपये की कमी होगी. 100 यूनिट तक लोगों को 1.19 रुपये प्रति यूनिट ही खर्च करने होंगे. इसी तरह 300 यूनिट तक पहले प्रति यूनिट सात रुपये चार्ज होते थे लेकिन अब चार रुपये प्रति यूनिट चार्ज होंगे.''

कितने फीसदी लोगों को होगा फायदा?

पंजाब सरकार 1 नवंबर से ही बिजली दरों में कटौती को लागू करने जा रही है. सीएम ने दावा किया कि इस फैसले से 95 फीसदी लोगों को फायदा होगा. चन्नी ने कहा, ''पंजाब सरकार मंहगी बिजली लेनी बंद कर रही है. हमने नए टेंडर जारी कर दिए हैं. हम पुराने महंगे टेंडर कैंसिल कर रहे हैं. इस सेशन में हम तीनों पावर प्लांट को लेकर बात करेंगे. उनके बारे में हम जल्द ही जानकारी देंगे. हम सभी एग्रीमेंट पर विचार कर रहे हैं. जिस तरह विधानसभा का फैसला होगा उसे लागू किया जाएगा.''

बता दें कि पंजाब में महंगी बिजली को लेकर सरकार काफी समय से दबाव में थी. पंजाब सरकार पर राज्य में बिजली दरों को सस्ती करने से 1633 करोड़ रुपये के अतिरिक्त भार को सहन करना होगा.

Congress के साथ बात करने के लिए तैयार नहीं हैं Amarinder Singh, बीजेपी के साथ करेंगी सीट शेयरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget