एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: कन्हैया कुमार बोले- BJP की रथ यात्रा सत्ता के लिए थी, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सच्चाई के लिए है

Delhi News: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि बीजेपी की रथ यात्रा सत्ता के लिये थी और कांग्रेस की रथ यात्रा सत्य के लिये है.

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने पार्टी की 'भारत जोड़ो' यात्रा को लेकर बुधवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) द्वारा 1990 में की गई रथ यात्रा सत्ता के लिए थी. उनकी पार्टी की यह (भारत जोड़ो) यात्रा सत्य के लिए है. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ जो 118 'भारत यात्री' कन्याकुमारी (Kanyakumari) से कश्मीर (Kashmir) तक पदयात्रा करेंगे उनमें कन्हैया कुमार भी शामिल हैं.

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा, 'किसी भी भारतीय के लिए यह सौभाग्य की बात है कि वह इस यात्रा का हिस्सा बने. यह सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि इसके सांस्कृतिक, सामाजिक पहलू भी है, लोगों के साथ मेलजोल है.'' कन्हैया कुमार ने कहा, 'इस यात्रा के तीन बिन्दू हैं, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक. वो (आडवाणी की यात्रा ) राजनीतिक यात्रा थी और सत्ता के लिए थी, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा सत्य के लिए है.' रथ यात्रा और कांग्रेस की पहल के बीच अंतर पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, 'मैं उस यात्रा के नकारात्मक प्रभावों में नहीं जाना चाहता, देश उसके नकारात्मक प्रभावों को देख रहा है.' उन्होंने यह भी कहा, 'उस यात्रा से बीजेपी को सत्ता मिली थी, लेकिन कांग्रेस की यात्रा सत्य को पुर्नस्थापित करने के लिए है.''

गौरतलब है कि 1990 में राम मंदिर आंदोलन के समय रथयात्रा निकाली गई थी जिसका भारतीय जनता पार्टी को राजनीतिक फायदा मिला था. कन्हैया कुमार ने यह भी दावा भी कहा कि केंद्र सरकार अमीर और गरीब के बीच खाई पैदा कर रही है जिस कारण इस यात्रा का महत्व है. उनका कहना था, ''बार-बार-बार यह कह कर आलोचना की जा रही है कि भारत कहां टूटा है कि यह यात्रा निकाली जा रही है. भारत भौगोलिक और ऐतिहासिक रूप से नहीं टूटा है, लेकिन सरकार की नीति के कारण अमीर और गरीब के बीच भयंकर खाई दिखेगी. यह जो खाई बढ़ रही है, यह यात्रा उसको लेकर है.’’

Delhi Pollution News: दिल्ली में वायु प्रदूषण पर गोपाल राय ने की बैठक, 30 विभागों को मिला अलग-अलग टास्क

Delhi Liquor Policy: शराब घोटाले में ईडी ने 30 जगहों पर मारा छापा, यूपी समेत 6 राज्यों में भी चल रही तलाशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'
साईं बाबा पर विवादित कंटेंट को लेकर HC सख्त, GAC को जल्द फैसला लेने का आदेश
साईं बाबा पर विवादित कंटेंट को लेकर HC सख्त, GAC को जल्द फैसला लेने का आदेश
'प्राइवेट नौकरियों में भी SC-ST को मिले आरक्षण', रामदास अठावले की पार्टी ने बनाया यह प्लान
'प्राइवेट नौकरियों में भी SC-ST को मिले आरक्षण', रामदास अठावले की पार्टी ने बनाया यह प्लान

वीडियोज

Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget