एक्सप्लोरर

बिधूड़ी के बयान पर भावुक हुईं CM आतिशी, 'मेरे बुजुर्ग पिता को गालियां देकर वोट मांग रहे'

Delhi Election 2025: बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के बयान पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि उनके पिता बीमार रहते हैं और चल नहीं पाते हैं. वो वोट के लिए मेरे पिता को गालियां दे रहे हैं.

Delhi Assembly Election 2025: बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के बयान पर जवाब देते CM आतिशी भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि मेरे पिता एक शिक्षक हैं. उन्होंने दिल्ली के गरीब और मीडिल क्लास के हजारों बच्चों के पढ़ाया, आज वो 80 साल के हो गए हैं. वो इतने बीमार रहते हैं कि बिना सहारे के चल नहीं पाते. चुनाव के लिए इतनी घटिया हरकत करेंगे कि एक बुजुर्ग को गाली देने पर उतर आयेंगे. 

उन्होंने कहा, ''इस देश की राजनीति इतनी घटिया स्तर पर गिर सकती है, मैंने ये कभी सोचा नहीं था. रमेश बिधूड़ी जी खुद दक्षिण दिल्ली से दस बार सांसद रहे. वो बताएं कालकाजी के लोगों को कि उन्होंने इस इलाके के लिए क्या किया. वो ये दिखाए न कि उनके दस साल का काम था वो मेरे पांच साल के विधायक के काम से बहुत बेहतर था. उसके आधार पर वोट मांगें.'' 

वो मेरे बुजुर्ग पिताजी को गालियां देकर वोट मांग रहे-आतिशी

दिल्ली की सीएम ने आगे कहा, ''रमेश बिधूड़ी कहें कि आतिशी ने अगर एक सड़क बनवाई तो मैंने दस सड़कें बनवाई. आतिशी ने अगर 100 सीसीटीवी कैमरे लगवाए तो मैंने 1000 सीसीटीवी कैमरे लगवाए. आतिशी ने अगर हजार लाइट लगवाईं तो मैंने पांच हजार लाइट लगवाईं. वो मेरे बुजुर्ग पिताजी को गालियां देकर वोट मांग रहे हैं. ये बहुत दुख की बात है."

बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सोमवार (06 जनवरी) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहीं थीं. इसी दौरान जब उनसे बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के बयान को लेकर सवाल किया गया तो वो काफी भावुक हो गईं. आम आदमी पार्टी की नेता और मुख्यमंत्री आतिशी को इस तरह से पहले कभी इमोशनल होते हुए नहीं देखा गया.

रमेश बिधूड़ी ने की थी विवादित टिप्पणी

कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने रविवार (05 जनवरी) को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के उपनाम को लेकर टिप्पणी की थी. रोहिणी में बीजेपी की परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए बिधूड़ी ने विवादित बयान दिया था, जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने इसकी कड़ी आलोचना की थी.

ये भी पढ़ें:

Delhi Election 2025: 'दिल्ली का कूड़ा मुक्त न होना AAP सरकार की नाकामी', विजेंद्र गुप्ता का दावा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
Delhi SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget