एक्सप्लोरर

CM आतिशी का केंद्र पर निशाना, 'मुझे फिर मुख्यमंत्री आवास से निकाला गया'

Delhi Election Date: दिल्ली में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सीएम आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने बीजेपी और केंद्र की सरकार को निशाने पर लिया.

दिल्ली की सीएम आतिशी ने दावा किया कि उन्हें जो सीएम आवास मिला है उसका अलॉटमेंट बीजेपी सरकार ने कैंसल कर दिया है. हमारा घर छीना जा रहा है. चुनाव घोषणा की एक रात पहले ऐसा हुआ. ये दूसरी बार है जब मुझे आधिकारिक आवास से बाहर कर दिया है.

तीन महीने में दूसरी बार मुझे आवास से निकाला- सीएम आतिशी

सीएम आतिशी ने कहा, "आज दिल्ली के चुनाव की घोषणा हुई है. दिल्ली के चुनाव की घोषणा जिस दिन होती है, उससे पिछली रात को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने जो मेरा सरकारी आवास है, जो आवास मुझे मुख्यमंत्री होने के नाते अलॉट हुआ है, तीन महीने में दूसरी बार मुझे उस मुख्यमंत्री आवास से निकालकर बाहर फेंक दिया."

'भारतीय जनता पार्टी को लगता है ये काम रोक देंगे'

इसके आगे उन्होंने कहा, "चिट्ठी भेजकर मुख्यमंत्री आवास का अलॉटमेंट कैंसिल किया. एक चुनी हुई सरकार की चुनी हुई मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास छीन लिया. तीन महीने पहले भी इन्होंने यही किया था. जब मुख्यमंत्री बनी, आवास से मेरा और मेरे परिवार का सामान घर से निकालकर सड़क पर फेंक दिया था. भारतीय जनता पार्टी को लगता है कि वो घर छीनने से, हमारे साथ गाली-गलौच करने से, मेरे परिवार के बारे में निचले स्तर की बातें करने से हमारे काम रोक देंगे."

'दिल्ली के लोगों के घर में रहूंगी लेकिन काम नहीं रुकेगा'

सीएम आतिशी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "ये हमारे घर छीन सकते हैं लेकिन दिल्ली के लोगों के लिए काम करने का हमारा जज्बा नहीं छीन सकते. अगर जरूरत पड़ी तो मैं दिल्ली के लोगों के घर में रहूंगी. आपके घर से दिल्ली वालों के लिए दोगुनी स्पीड से काम करूंगी. हमें कितना भी परेशान कर लीजिए, हम दिल्लीवालों के काम रुकने नहीं देंगे. आज जब इन्होंने मुझे मुख्यमंत्री आवास से निकाला है, आज मैं ये प्रण ले रही हूं कि दिल्ली की हर महिलाओं को 2100 रुपये दिलवाकर रहूंगी. संजीवनी योजना के तहत हर बुजुर्ग का फ्री इलाज करवाकर रहूंगी. दिल्ली के हर पुजारी और हर ग्रंथी को हर महीने 18 हजार रुपये की सम्मान राशि दिलवाकर रहूंगी."

दिल्ली में चुनाव की तारीखों के ऐलान पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, 'हम जरूर जीतेंगे'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget