एक्सप्लोरर

Delhi Assembly: सीएम अरविंद केजरीवाल का BJP पर बड़ा आरोप, 'ED और CBI ने भ्रष्ट लोगों को एक पार्टी में ला दिया'

Delhi Politics: केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने नारायण राणे, हिमंत विश्व शर्मा और शुभेंदु अधिकारी का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि चूंकि वे भ्रष्टाचार में शामिल थे, इसलिए वे बीजेपी में शामिल हो गए.

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशाालय (ईडी) के छापों (CBI and ED raids) ने सभी भ्रष्ट लोगों को ‘एक पार्टी’ में ला दिया है और जब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का शासन खत्म होगा तब देश भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा. केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) में पेश किए गए विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान यह बात कही. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बीजेपी (BJP) ने देश में लोकतंत्र को रौंदने का कोई मौका नहीं छोड़ा, यह प्रस्ताव केजरीवाल ने ही पेश किया था. उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई ने सभी भ्रष्ट लोगों को एक पार्टी में ला दिया है. केजरीवाल ने दावा किया कि उनकी पार्टी के विधायकों को सीबीआई और ईडी के छापे मारने की धमकी दी गई और 25 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई.

मुख्यमंत्री ने अपने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आप में से हर एक व्यक्ति रत्न है. डरिए नहीं. भले ही आप जेल जाओ, मैं आपके परिवार की देखभाल करूंगा. दिल्ली विधानसभा के अंदर हुई घटनाओं ने आज लोकतंत्र के लिए एक सकारात्मक संदेश दिया है.’’ केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार विपक्षी दल की सरकारों को काम नहीं करने देती. इस प्रस्ताव को सदन ने बहुमत से पारित कर दिया. मतदान के दौरान बीजेपी के आठ विधायक अनुपस्थित रहे.

सरकार तोड़ने की हुई कोशिश-केजरीवाल
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री की ईडी-सीबीआई के संबंध में की गयी टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा, ‘‘सभी चोर, लुटेरे और भ्रष्टाचारी एक ही पार्टी में हैं. बीजेपी की सरकार का शासन समाप्त होने के बाद उनके लोग जेल में होंगे, तो देश भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा. ’’ प्रधानमंत्री ने कहा था कि ईडी-सीबीआई सभी भ्रष्टाचारियों को एक मंच पर ले आई है. केजरीवाल ने नारायण राणे, हिमंत विश्व शर्मा और शुभेंदु अधिकारी का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि चूंकि वे भ्रष्टाचार में शामिल थे, इसलिए वे बीजेपी में शामिल हो गए. केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी ने 2017 में और उसके बाद के वर्षों में भी उनकी सरकार को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए.

2050 में भी नहीं जीतेगी बीजेपी-केजरीवाल
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, ‘‘अगर आपमें थोड़ी सी भी मर्यादा बची है तो आप हमारे विधायकों पर 'ऑपरेशन लोटस' मत चलाइए. हम भगत सिंह के अनुयायी हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं, इसलिए हमने बीजेपी के विधायकों को बोलने का मौका दिया. हालांकि, वे हमारी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं ला सके. हमने उन्हें बोलने का मौका दिया. हम आलोचना का स्वागत करते हैं, लेकिन ये लोग सिर्फ लड़ना और गाली देना जानते हैं. 2025 के विधानसभा चुनाव तो छोड़िए, दिल्ली में 2050 में भी बीजेपी नहीं जीत सकती.’’

कर्नाटक चुनाव लड़ने जा रहे-केजरीवाल
केजरीवाल ने विधानसभा सत्र के बाद संवाददाताओं से कहा कि बीजेपी ने घोषणा की थी कि यह अविश्वास प्रस्ताव होगा. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इस तरह के प्रस्ताव को पेश करने के लिए आपको कम से कम 20 फीसदी विधायकों के हस्ताक्षर चाहिए. ऐसा करने के लिए, उन्होंने हमारे विधायकों को डराने और धमकाने की कोशिश की. आम आदमी पार्टी के विधायकों को डरा कर और धमकी देकर नहीं तोड़ा जा सकता. ’’ दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारा विश्वास प्रस्ताव प्रचंड बहुमत से जीत गया है. लोगों का हम पर अटूट विश्वास है. हम जनता के लिए काम कर रहे हैं, जो पिछले 75 वर्षों में नहीं हुआ. मैं इस भरोसे के लिए जनता को धन्यवाद देता हूं. हम कर्नाटक में चुनाव लड़ने जा रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि हमें अच्छे परिणाम मिलेंगे.’’ 

बीजेपी विधायकों ने क्या कहा
इससे पहले दिन में चर्चा में भाग लेते हुए बीजेपी विधायक अनिल बाजपेयी ने आरोप लगाया कि सदन में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली से जुड़े विभिन्न मुद्दे हैं. 1,000 मोहल्ला क्लीनिक खोलने के वादे के बावजूद कितने खोले गए हैं? मोहल्ला क्लिनिक में मधुमेह और रक्तचाप की कोई दवा उपलब्ध नहीं है.’’ दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के लोगों के बीच विश्वास खो दिया है. पार्टी अपनी आखिरी सांसें ले रही है. यह एक दीपक की तरह है जो बुझने वाला है.’’ उन्होंने यह भी घोषणा की कि दिल्ली में अगले विधानसभा चुनाव के बाद केजरीवाल के स्थान पर एक बीजेपी कार्यकर्ता बैठेगा.

विधानसभा अध्यक्ष ने क्या कहा
इस बीच, दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने बुधवार को राज्य विधानसभा से जुड़े सभी मामलों में अपनी सर्वोच्चता का दावा किया. उन्होंने मंत्रियों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि वे अपने विभागों के अधिकारियों को दिए गए निर्देशों को लागू करें और यह भी कि वे उनसे मांगी गई जानकारी साझा करें और विधानसभा समितियों की बैठकों में भाग लें. राम निवास गोयल ने कहा कि दिल्ली सरकार के प्रमुख विधि सचिव ने 23 मार्च को एक पत्र में स्वीकार किया था कि विधानसभा और इसकी समितियों से संबंधित मामलों में अध्यक्ष के पास ही 'अंतिम अधिकार' हैं.

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘उन्होंने देखा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित या राज्य की सुरक्षा के खिलाफ होने के अलावा कोई भी जानकारी, किसी भी प्रश्न या दस्तावेजों के रूप में विधानसभा या इसकी समितियों को देने से इनकार नहीं किया जा सकता है. ’’ उन्होंने विधि सचिव के विचार का हवाला देते हुए कहा कि यदि किसी विभाग को समितियों द्वारा मांगी गई जानकारी प्रदान करने में कोई समस्या है तो वे संबंधित मंत्री को सूचित करेंगे, जो इसे अध्यक्ष तक पहुंचाएंगे, जिसका निर्णय अंतिम होगा.

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि साथ ही अध्यक्ष की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी अधिकारी समितियों की बैठकों से अनुपस्थित नहीं रहेगा. राम निवास गोयल ने कहा, ‘‘कार्यपालिका की जवाबदेही सुनिश्चित करना विधानसभा का प्राथमिक उत्तरदायित्व है. सरकार विधानमंडल के प्रति जवाबदेह है और उपराज्यपाल को विधानसभा के कामकाज में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है.’’

Delhi Weather Today: बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, 3 दिनों तक गरज के साथ बारिश की आशंका, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget