एक्सप्लोरर

सीएम अरविंद केजरीवाल की इन्सुलिन रोकी गई, AAP का आरोप

Arvind Kejriwal Health: पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन सीएम केजरीवाल को इंसुलिन नहीं लेने दे रहा है.

सीएम अरविंद केजरीवाल जेल में बंद हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि उनकी इन्सुलिन जेल प्रशासन ने रोक दी गई है. आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि सीएम केजरीवाल 30 साल से शुगर के पेशेंट हैं. 54 यूनिट इन्सुलिन रोज लेते थे. कस्टडी में जेल प्रशासन सीएम को इन्सुलिन नहीं लेने दे रहा है. उनका शुगर लेवल 300 तक पहुंच गया है.

वहीं मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "कोई आरोप साबित नहीं हुआ , मगर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा गया. वे 30 साल से शुगर के गंभीर मरीज़ हैं जो 54 यूनिट इन्सुलिन रोज लेते थे. मगर प्रशासन ने CM का इन्सुलिन रोक दिया गया है. अरविंद केजरीवाल का शुग़र लेवल 300 तक पहुंच रहा है. क्या अरविंद केजरीवाल को मारना चाहते हैं?"

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, "तानाशाही की भी एक सीमा होती है. अब हिरासत में अरविंद जी का इंसुलिन बंद कर दिया गया है. अरविंद जी 30 साल से शूगर के मरीज हैं और उन्हें रोजाना 54 यूनिट इंसुलिन लेना पड़ता है. जेल प्रशासन इंसुलिन नहीं लेने दे रहा. इस समय अरविंद जी का शूगर लेवल 300 तक पहुंच गया है. यह चिंता का विषय है."

वहीं, दिल्ली की मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, '1 फ़रवरी से अरविंद केजरीवाल इंसुलिन रिवर्सल प्रोग्राम पर थे और डॉक्टर की करीबी देख रेख में उनकी इंसुलिन बंद थी. लेकिन गिरफ़्तारी के बाद यह प्रोग्राम बंद हो गया. अब उनका शुगर लेवल लगातार बढ़ रहा है, और 300 तक पहुंच रहा है. अरविंद जी तिहाड़ प्रशासन से इन्सुलिन मांग रहे हैं, पर उनको इन्सुलिन नहीं दी जा रही. ये कैसा घिनौना षड्यंत्र है कि अरविंद केजरीवाल जी की insulin रोकी जा रही है?"

आप नेता जैस्मीन शाह ने लिखा, "सीएम अरविंद केजरीवाल पिछले 30 वर्षों से गंभीर मधुमेह रोगी हैं. उनकी गिरफ्तारी को 28 दिन हो गए हैं लेकिन मोदी सरकार ने इंसुलिन के उनके अनुरोध को ठुकरा दिया है. क्या मोदी केजरीवाल की जान जेल में लेना चाहते हैं जैसे पुतिन ने रूस के विपक्षी नेता की ली थी?"

'सीएम केजरीवाल को घर का खाना न मिले इसकी...', ED के दावों पर भड़कीं आतिशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
दिल्ली: थानों में महिला कर्मियों के लिए सैनिटरी पैड मशीन और साफ शौचालय की मांग, HC लेगा फैसला
दिल्ली: थानों में महिला कर्मियों के लिए सैनिटरी पैड मशीन और साफ शौचालय की मांग, HC लेगा फैसला
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget