एक्सप्लोरर

दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, CM आतिशी ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

Chhath Puja 2024: सीएम आतिशी ने कहा, "मैं छठी मैया और भगवान भास्कर से प्रार्थना करती हूं कि वो सभी दिल्लीवासियों को खूब खुशियां दें, सुख समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें."

Chhath Puja 2024: लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन दिल्ली की सीएम आतिशी ने पूर्वांचल समाज के लोगों के बीच जाकर छठ पर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. सीएम आतिशी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र कालकाजी विधानसभा में आयोजित छठ पूजा के कार्यक्रम में शामिल हुई. यहां उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया की पूजा की.
 
इस दौरान सीएम ने छठ महापर्व की शुभकामना और बधाई देते हुए कहा, "दिल्ली में आज छठ का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. दिल्ली के हर हिस्से में दिल्ली सरकार द्वारा भव्य छठ घाट बनाए गए हैं. अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार पूर्वांचल के भाइयों-बहनों के लिए पिछले 10 साल से शानदार छठ घाट बना रही है."

उन्होंने कहा, "हमारा प्रयास है कि पूर्वांचली भाइयों-बहनों को कभी ऐसा न लगे कि वो अपने गांव से दूर हैं. साथ ही छठ का त्योहार दिल्ली में वो उसी धूम धाम से मना सके जैसे वो अपने गांव घर में मनाते हैं. मैं छठी मैया और भगवान भास्कर से प्रार्थना करती हूं कि वो सभी दिल्लीवासियों को खूब खुशियां दें, सुख समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें."

एक हजार से ज्यादा बने थे छठ घाट
बता दें गुरुवार को दिल्ली में चारों तरफ छठ महापर्व की धूम रही. हर तरफ छठ महापर्व को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल दिखा. शाम को व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की. दिल्ली सरकार ने इस साल एक हजार से ज़्यादा भव्य छठ घाटों का निर्माण करवाया है, ताकि दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल लोग सभी सुविधाओं के साथ छठ महापर्व धूमधाम से मना सकें.

दिल्ली सरकार की तरफ से छठ पूजा को सकुशल संपन्न कराने के लिए इन घाटों पर सभी आवश्यक इंतजाम किए गए. इसके साथ ही दिल्ली सरकार के मंत्री और विधायक भी कई छठ घाटों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया. इसके बाद सीएम श्रीनिवासपुरी के केटीसी कैंप गई और यहां भी उन्होंने भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया और छठी मैया की पूजा की.

दिल्ली BJP अध्यक्ष बोले- "जनता को लगेगा 26 हजार करोड़ का थप्पड़", जानें क्यों कही ऐसी बात?

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर मे खाना ले जा रहे युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया? दावों पर दिल्ली पुलिस की सफाई
जंतर-मंतर मे खाना ले जा रहे युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया? दावों पर दिल्ली पुलिस की सफाई
Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगी सरकार और CJP की बात? प्रवक्ता का दावा- सामने रखेंगे ये चार मांगें
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगी सरकार और CJP की बात? प्रवक्ता का दावा- सामने रखेंगे ये चार मांगें
आधी रात जारी हुए PM मोदी के वीडियो पर संजय सिह बोले- 'अरे सर आ गए आप! आपका...'
आधी रात जारी हुए PM मोदी के वीडियो पर संजय सिह बोले- 'अरे सर आ गए आप! आपका...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget