एक्सप्लोरर

दिल्ली में छठ के मौके पर छुट्टी होगी या नहीं? CM आतिशी ने लिया बड़ा फैसला

Chhath Puja 2024: छठ पूजा के अवसर पर 7 नवंबर को दिल्ली में पूर्णकालिक अवकाश हो, इसको लेकर एलजी ने सीएम को चिट्ठी लिखी थी. सीएम आतिशी ने फैसला कर दिया.

सीएम आतिशी ने ऐलान किया है कि 7 नवंबर को छठ पर दिल्ली सरकार ने छुट्टी देने का फैसला किया है. शुक्रवार (1 नवंबर) को उन्होंने इसकी घोषणा की. इससे पहले आज ही पूर्णकालिक अवकाश घोषित करने को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सीएम आतिशी को पत्र लिखा था.

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा, "मुझे यह बताते हुए ख़ुशी है कि दिल्ली सरकार ने फ़ैसला लिया है कि 7 नवम्बर को छठ के त्यौहार की छुट्टी होगी, कि सभी पूर्वांचली भाई-बहन धूम-धाम से छठ का त्यौहार मना सकें."

बता दें कि दिल्ली में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग रहते हैं. छठ को बिहार का महापर्व कहा जाता है. आस्था के महापर्व को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने इसकी घोषणा की है.

आम आदमी पार्टी ने सीएम आतिशी के फैसले पर कहा, "जय छठी मईया. पूर्वांचली भाई-बहनों के लिए AAP सरकार का तोहफ़ा. दिल्ली सरकार ने छठ पर्व पर छुट्टी की घोषणा की, ताकि सभी पूर्वांचली भाई-बहन ख़ुशी से छठ महापर्व मना सकें."

मुख्यमंत्री आतिशी द्वारा जारी किए गए अपने पत्र में छठ पर्व को पूरे एनसीआर में रहने वाले पूर्वांचल भाई बहनों के लिए एक बड़ा पर्व बताया गया है. सीएम ने अपने जारी किए गए पत्र में कहा है कि इस पर्व के महत्व को देखते हुए 7 नवंबर को छुट्टी का ऐलान किया जाता है ताकि इस पर्व को मनाने वाले और व्रत रखने वाले लोग इसे धूमधाम और उत्साह के साथ मना सकें.

गौरतलब है कि आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक तरफ जहां यमुना में गंदगी को लेकर आम आदमी पार्टी और दिल्ली की विपक्षी पार्टियों के बीच घमासान चल रहा है. वहीं छठ पूजा के लिए छुट्टी करना आम आदमी पार्टी का एक बड़ा दांव है. इसके जरिए दिल्ली सरकार जनता को यह मैसेज देना चाहती है कि सरकार लगातार उनके हित का काम कर रही है. 

इसके साथ-साथ दिल्ली सरकार यह भी कर रही है कि यमुना में आए झाग को पूरी तरीके से खत्म किया जाए ताकि यमुना में स्नान करने वाले लोगों को गंदगी और झाग से निजात मिल सके. (IANS इनपुट के साथ)

शाहदरा में डबल मर्डर केस में एक गिरफ्तार, 70 हजार के लेन-देन के चलते नाबालिग ने रची साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget