एक्सप्लोरर

जाति जनगणना पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, मोदी सरकार के फैसले पर किसे दिया क्रेडिट?

Udit Raj On Caste Census: जाति जनगणना पर केंद्र की मोदी सरकार के फैसले को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि ये राहुल गांधी की जीत है. बीजेपी को झुकना पड़ा.

Caste Census: मोदी सरकार ने देश में जाति जनगणना कराने का फैसला लिया है. इसको लेकर कांग्रेस का कहना है कि ये राहुल गांधी की जीत है. पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि मोदी सरकार मजबूर हो गई जाति जनगणना कराने के लिए. यह कांग्रेस की जीत है .

उन्होंने कहा, ''बहुजन समाज राहुल गांधी जी को धन्यवाद देता है, उनका निरंतर प्रयास रंग लाया. बहुत कोशिश किया बीजेपी/ आरएसएस ने रोकने के लिए लेकिन अंत में झुकना पड़ा.''

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा?

वहीं दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि जननायक एवं नेता विपक्ष राहुल गांधी ने जब संसद में यह बात कही थी कि सरकार को जातिगत जनगणना करवानी ही पड़ेगी, तब यह सिर्फ़ एक मांग नहीं थी, बल्कि एक स्पष्ट चुनौती थी सत्ता को. आज वही बात सच साबित हो रही है.

सामाजिक न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम- देवेंद्र यादव

उन्होंने कहा, ''सरकार जातिगत जनगणना पर कदम उठाने को मजबूर हुई है तो यह राहुल गांधी की दूरदर्शिता और सभी वंचित-शोषित-दलित-आदिवासी समाज के संकल्प की जीत है. यह सिर्फ एक जनगणना नहीं, सामाजिक न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है और कांग्रेस की न्याय की लड़ाई ने इसे संभव बनाया है.''

मोदी कैबिनेट का फैसला

मोदी कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अगली जनगणना में जातियों की गणना को भी शामिल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जनगणना का विषय संविधान के अनुच्छेद 246 की केंद्रीय सूची में शामिल है. कई राज्यों ने जातियों का सर्वे किया है.

बता दें कि कांग्रेस, सपा और आरजेडी जैसी विपक्षी पार्टियां लंबे समय से जाति जनगणना कराने की मांग कर रही थी. राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जाति जनगणना कराने की मांग की थी. इसके बाद वो लगातार संसद में इसकी मांग उठा रहे थे.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़
दिल्ली में बढ़े मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामले, सरकार बोली- पूरी है तैयारी
दिल्ली में बढ़े मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामले, सरकार बोली- पूरी है तैयारी
दिल्ली में बीच सड़क पर आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बची जान 
दिल्ली में बीच सड़क पर आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बची जान 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget