एक्सप्लोरर

CAA Notification: सीएए के खिलाफ प्रोटेस्ट से पहले हिरासत में लिए गए DU के 55 छात्र, AISA ने लगाए ये आरोप 

Students Protest Against CAA: डीयू आइसा के अध्यक्ष माणिक गुप्ता ने कहा कि विरोध-प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया.

DU Students Protest Against CAA: केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लागू किए जाने के दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकार के इस फैसले के खिलाफ दिल्ली विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय कला संकाय में एकत्रित हुए लगभग 55 छात्रों को पुलिस ने 12 मार्च 2024 को हिरासत में ले लिया. 

दरअसल, वामपंथ से संबंधित ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के कई विद्यार्थियों ने सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा लागू नारिकता संशोधन कानू के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया था. 

संदेह के आधार पुलिस हिरासत में लिया

आइसा की दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष माणिक गुप्ता ने कहा कि विरोध-प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. उन्होंने आरोप लगाया, ''कई छात्र विरोध प्रदर्शन में भाग नहीं ले रहे थे और कला संकाय के बाहर सिर्फ खड़े थे. उन्हें भी संदेह के आधार पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया.'' माणिक गुप्ता से दावा किया कि छात्रों के साथ पुलिस ने अच्छा व्यवहार नहीं किया.

पिटाई का आरोप निराधार: DCP

नॉर्थ दिल्ली के डीसीपी एमके मीणा ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''हमने एहतियाती कदम उठाते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी (कला संकाय के सामने) से लगभग 50 से 55 छात्रों को हटाया, जो सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. उन्हें वहां से हटाया गया और उन्हें जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा.'' उन्होंने कहा, ''पुलिस द्वारा छात्रों की पिटाई के सभी आरोप निराधार हैं, क्योंकि हमने सभी की वीडियो रिकॉर्डिंग की है.''

जामिया में विरोध प्रदर्शन शुरू

सीएए के विरोध में जामिया मिलिया इस्लामिया सहित अन्य विश्वविद्यालय के परिसरों में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. छात्र संगठनों ने जामिया में संवाददाताओं को संबोधित कर अधिनियम को वापस लेने और उन सभी छात्रों की रिहाई की मांग की, जिन पर लगभग चार वर्ष पहले सीएए को लेकर विरोध-प्रदर्शन की वजह से मुकदमा दर्ज किया गया था. बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को सीएए लागू किया था, जिसका देश के शैक्षिक संस्थानों सहित अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन नये सिरे से शुरू हो गया है. 

Delhi Weather Update: दिल्ली में मंगलवार रहा मार्च का सबसे गर्म दिन, आज बारिश की संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget