एक्सप्लोरर

CBSE English Paper: पेपर में महिलाओं को लेकर इस सवाल पर मचा था बवाल, आया CBSE का जवाब, जानिए क्या कहा

सीबीएसई बोर्ड के 10वीं कक्षा के अंग्रेजी के टेस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ छात्रों ने आपत्ति जताई है. सीबीएसई का कहना है कि परीक्षा में कुछ भी भ्रामक और गलत नहीं था

CBSE English Paper: सीबीएसई बोर्ड के 10वीं कक्षा के अंग्रेजी के टेस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ छात्रों ने आपत्ति जताई है. छात्रों का कहना है कि परीक्षा में भ्रामक प्रश्न पूछे गए हैं. हालांकि सीबीएसई का कहना है कि परीक्षा में कुछ भी भ्रामक और गलत नहीं था. प्रत्येक प्रश्न को स्पष्ट तरीके से पूछा गया और सीबीएसई के स्तर को बरकरार रखा गया है. वहीं तमिलनाडु से आने वाली कांग्रेस की नेता लक्ष्मी रामचंद्रन ने भी दसवीं कक्षा के इंग्लिश के टेस्ट को लेकर प्रश्न खड़े किए हैं. 

क्या है आरोप
लक्ष्मी रामचंद्रन का कहना है कि सीबीएसई द्वारा दसवीं कक्षा के प्रश्नपत्र में महिलाओं के पत्नी रूप के लिए आपत्तिजनक बातें कही गई हैं. उनका कहना है कि सीबीएसई ने अपने एक पैराग्राफ में कुछ इस तरह की बातें लिखीं, जिनसे यह दर्शाया गया कि पत्नी को पति की प्रत्येक आज्ञा का पालन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह अपमानजनक रूप से निरर्थक पैराग्राफ है. सीबीएसई को स्पष्टीकरण देना होगा और हमारे बच्चों को इसके लिए उकसाने के लिए माफी मांगनी होगी.

बोर्ड ने खारिज किया
छात्रों की ओर से कही जा रही भ्रामक प्रश्नों की बात पर सीबीएसई ने जवाब देते हुए इसे खारिज किया है. सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज के मुताबिक, 10वीं कक्षा के अंग्रेजी के टेस्ट में प्रश्न संख्या 13 और 14 में कोई गलती नहीं है. प्रश्न संख्या 13 और 14 खंड ए के पैसेज 2 का हिस्सा हैं. सीबीएसई का कहना है कि दोनों प्रश्न 13 और 14 दोनों ही सही हैं और इसमें कोई अस्पष्टता नहीं है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 10वीं टर्म-1 बोर्ड के अंग्रेजी विषय की परीक्षा शनिवार, 11 दिसंबर 2021 को आयोजित की गई थी.

रिजल्ट पर क्या कहा
सीबीएसई का कहना है यदि कोविड के कारण दूसरे चरण की परीक्षाएं नहीं हो पाती हैं तो पहले चरण की परीक्षाओं में हासिल किए गए नंबर ही अंतिम माने जाएंगे और इन्हीं के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा. हालांकि यदि ऐसी कोई स्थिति नहीं आती है और दूसरे चरण की परीक्षाएं भी सीबीएसई द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित करा ली गईं, तब फाइनल रिजल्ट इन दोनों परीक्षाओं के अंक 50 -50 फीसदी के हिसाब से तय किए जाएंगे. सीबीएसई ने देशभर के सभी स्कूलों को 23 दिसंबर तक प्रैक्टिकल के अंक अपलोड करने का निर्देश जारी किया है.

ये भी पढ़ें:

Kashi Vishwanath Dham Inauguration Live: पीएम मोदी ने गंगा में लगाई डुबकी, थोड़ी देर में करेंगे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण

UP Free Ration: यूपी में गरीबों को मुफ्त मिलेगा 'दोगुना राशन', जानें- योजना के बारे में सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़
दिल्ली में बढ़े मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामले, सरकार बोली- पूरी है तैयारी
दिल्ली में बढ़े मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामले, सरकार बोली- पूरी है तैयारी
दिल्ली में बीच सड़क पर आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बची जान 
दिल्ली में बीच सड़क पर आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बची जान 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget