एक्सप्लोरर

UP Free Ration: यूपी में गरीबों को मुफ्त मिलेगा 'दोगुना राशन', जानें- योजना के बारे में सब कुछ

Free Ration Distribution: यूपी में राज्य सरकार गरीबों को दोगुना राशन देने के साथ-साथ 1 किलो नमक व 1 किलो साबुत चने के अलावा एक किलो रिफाइंड तेल मुफ्त दे रही है.

Noida News: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आज से राशन वितरण अभियान के तहत गरीब मजदूरों और किसानों को दोगुना राशन देने के साथ-साथ 1 किलो नमक व 1 किलो साबुत चने के अलावा एक किलो रिफाइंड तेल मुफ्त दे रही है. इस योजना का लाभ प्रदेश में करीब 15 करोड़ लोगों को मिलेगा. वहीं इस अभियान के तहत नोएडा में भी दो लाख सात हजार लोग लाभान्वित होंगे.

एबीपी गंगा से बातचीत के दौरान लाभार्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह योजना बेहद कारगर है, इससे गरीबों को काफी ज्यादा फायदा होगा. वहीं उन्होंने कहा कि निचले स्तर पर कुछ अधिकारियों की लापरवाही की वजह से लाभार्थियों को पूरा राशन नहीं मिल पाता है, जबकि योगी सरकार पूरा राशन वितरण करने के लिए हर संभव प्रयास करती है. 

2022 तक चलेगी यह योजना

जिला पूर्ति अधिकारी सुमन शर्मा ने भी एबीपी गंगा से बातचीत के दौरान कहा कि पहले एक माह में दो बार राशन वितरण होता था, जिसमें एक बार लाभार्थियों को मुफ्त राशन दिया जाता था और दूसरी बार उनसे पैसे लिए जाते थे लेकिन मुख्यमंत्री के एलान के बाद अब दोनों बार लोगों को मुफ्त राशन वितरण किया जाएगा.

साथ ही उन्होंने बताया कि 1 किलो नमक, 1 किलो साबुत चना और एक किलो रिफाइंड तेल भी मुफ्त में दिया जाएगा, और यह योजना मार्च 2022 तक चलेगी. अधिकारियों ने यह भी कहा कि अगर किसी डीलर ने पूरा राशन वितरण नहीं किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही उन्होंने बताया कि जिले में करीब 2 लाख 7 हजार लोग इस योजना का लाभ उठा सकेंगे.

बता दें कि नमक, दाल, चना और रिफाइंड की पैकिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो है, साथ ही सभी पैकेट पर मुफ्त वितरण भी लिखा गया है ताकि इन पैकेटों को मार्केट में ना बेचा जा सके.

यह भी पढ़ें-

Kashi Vishwanath Corridor : उद्घाटन के मौके पर मन्दिर परिसर में डेढ़ घंटा बिताएंगे PM Modi, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Waseem Rizvi news: 'वसीम रिजवी को जूता मारने वाले को मिलेगा 11 लाख का इनाम', जानें किसने किया है यह एलान

 

UP Free Ration: यूपी में गरीबों को मुफ्त मिलेगा 'दोगुना राशन', जानें- योजना के बारे में सब कुछ

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget