एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: बृजभूषण के वीडियो मैसेज का नहीं पड़ा असर, खाप नेताओं की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो...

Wrestlers Protest In Delhi: पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह जब तक वह बाहर रहेगा, तब तक शिकायत करने वाली हर पहलवान को खतरा है.

Delhi News: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलावनों का धरना लगातार जारी है. पहलवानों को अब किसानों समेत विभिन्न संगठनों और खापों का भी समर्थन मिल रहा है. एक तरफ दिल्ली से सटे राज्यों के किसान रविवार को पहलवानों का समर्थन करने के लिए जंतर मंतर पहुंचे तो दूसरी तरफ देश भर की खाप पंचायत प्रमुख और उनके प्रतिनिधि भी जंतर-मंतर पहुंचकर पहलावनों का समर्थन करते नजर आए. इस बीच खाप पंचायत के किसानों ने सरकार से साफ कर दिया है कि आरोपी बीजेपी सांसद की केंद्र सरकार गिरफ्तारी सुनिश्चित करे. ऐसा न करने पर खास के लोग पहलवानों के समर्थन में आंदोलन करेंगे 

सोमवार को जंतर मंतर पर देशभर की खापों की महापंचायत हुई. साढ़े 4 घंटे तक चली महापंचायत में बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी के लिए सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया. जिसके बाद रविवार शाम कैंडल मार्च भी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. महापंचायत के बाद किसान नेता राकेश टिकैत मे कहा कि पहलवानों के धरने को 15 दिन हो गए. हम सरकार को 15 दिन और देते हैं. वह इस मसले का समाधान करें. अगर 20 मई तक समस्या का हल नहीं निकाला गया, तो 21 मई को फिर महापंचायत कर बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी.

खाप के 11 लोग हर रोज पहुंच रहे जंतर मंतर

टिकैत ने कहा कि आदोलन की अगुवाई पहलवान ही करेंगे. किसान, अन्य खाप और संगठन समर्थन देंगे. यह भी फैसला किया गया कि सोमवार से ही हर खाप से 11-11 व्यक्ति धरना स्थल पर पहुंचेंगे. यह सुबह से शाम तक खिलाड़ियों के साथ रहेंगे. महापंचायत की अध्यक्षता महम चौबीसी से आए मेहर सिंह नंबरदार ने की. वहीं, युद्धवीर सिंह सहरावत से इस महापंचायत का संचालन किया. इसमें किसान नेता नरेश टिकैत, राकेश टिकैत सहित, राहुल मलिक, कुलदीप देशवाल मौजूद रहे. महापंचायत को देशवाल खाप, नांदल, दहिया खाप, चहल खाप फोगट खाप ने भी समर्थन दिया.

बच्चे गलती करते हैं, आप न करो
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण ने वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि खाप के चाचा-ताऊ, मैं आपको दिल्ली आने से नहीं रोक रहा, लेकिन जिस दिन पुलिस की जांच में दोषी पाया गया मैं आप सबके बीच खुद आऊंगा. आप सब जूते मार मारकर मुझे मार देना. आपसे यही कहना चाहता हूं कि बच्चे गलती करते हैं, आप न करो.

विनेश और साक्षी ने फिर की गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठी पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह को पहले गिरफ्तार किया जाए. उसके बाद जांच आगे बढ़ाई जाए. बीजेपी सांसद जब तक वह बाहर रहेगा, तब तक शिकायत करने वाली हर पहलवान को खतरा है.

नाबालिग पहलवान को मिल रही धमकी

धरने में शामिल पहलवानों ने खाप के लोगों और किसानों को बताया कि पॉक्सो एक्ट में शिकायत दर्ज करवाने वाली नाबालिग महिला पहलवान को धमकियां मिल रही हैं. उसकी एक बहन के आयु प्रमाण पत्र के जरिए पीड़िता को उम्र को गलत साबित करने की कोशिश की जा रही है. पहलवानों ने कहा कि पीड़िता के जल्द से जल्द मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए जाने चाहिए.

महिला संगठनों का समर्थन

बता दें कि पहलवानों के धरने को किसानों, खाप पंचायतों और विभिन्न संगठनों समेत राजनीतिक दलों का समर्थन मिल रहा है. अखिल भारतीय लोकतांत्रिक महिला संघ, भारतीय महिला राष्ट्रीय संघ, अखिल भारतीय महिला सांस्कृतिक संगठन और अखिल भारतीय अग्रगामी महिला संगठन ने भी पहलावनों का समर्थन कर उन्हें आंदोलन में साथ देने का वादा किया है. 

यह भी पढ़ें: 
खाप पंचायतों ने केंद्र सरकार को दी इस बात की चेतावनी 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर मंतर पर शुरू हुआ हंगामा, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर छोड़े आंसू गैस के गोले
Live: जंतर मंतर पर शुरू हुआ हंगामा, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर छोड़े आंसू गैस के गोले
गिरफ्तार कर लो या जाने दो! सफदरजंग अस्पताल पर सोनम वांगचुक का गंभीर आरोप; सुरक्षाकर्मी से बहस
गिरफ्तार कर लो या जाने दो! सफदरजंग अस्पताल पर सोनम वांगचुक का गंभीर आरोप; सुरक्षाकर्मी से बहस
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
जंतर-मंतर पर हिंसा करने पहुंचे थे 2,500 से अधिक आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोग, FRS से हुई पहचान
जंतर-मंतर पर हिंसा करने पहुंचे थे 2,500 से अधिक आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोग, FRS से हुई पहचान

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget