एक्सप्लोरर

MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव से पहले दिल्ली के हर घर में पहुंचना चाहती है बीजेपी, शुरू किया यह अभियान

Delhi Politics: बीजेपी नेताओं ने अपने क्षेत्रों में प्रचार किया और लोगों से मिलकर अरविंद केजरीवाल नीत सरकार के ‘भ्रष्टाचार’ और नरेंद्री मोदी नीत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी.

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई ने साल के अंत में होने वाले नगर निगम चुनाव (MCD Election) से पहले शहर के 10 लाख से ज्यादा परिवारों से संपर्क साधने के लक्ष्य से मंगलवार को 'हर घर संपर्क' अभियान शुरू किया. बीजेपी ने इस दौरान 13 हजार मतदान केंद्रों में से प्रत्येक के 100 घरों में जाकर संपर्क करने और अपनी बात रखने का लक्ष्य बनाया है. यह अभियान छह नवंबर तक चलेगा.

दिल्ली नगर निगम चुनाव

जहांगीरपुरी के आजादपुर वार्ड से अभियान की शरूआत करते हुए बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी ‘स्वच्छ इरादों’ के साथ दिल्ली की जनता की सेवा करने को प्रतिबद्ध है. दिल्ली में बीजेपी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने बताया कि अभियान के तहत दिल्ली बीजेपी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता आने वाले दिनों में 13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों में से प्रत्येक के 100 घरों में जाएंगे. उन्होंने बताया कि यह अभियान छह नवंबर को समाप्त होगा.

पार्टी के अन्य कई नेताओं ने भी अपने क्षेत्रों में प्रचार किया और लोगों से मिलकर अरविंद केजरीवाल नीत सरकार के ‘भ्रष्टाचार’ के बारे में बताया. उन्होंने लोगों को बताया कि कैसे नरेंद्री मोदी नीत सरकार अपनी कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है. दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में आवासीय कालोनियों और बाजारों में लोगों से बातचीत की. बिधूड़ी ने कहा कि मोदी नीत सरकार ने दिल्ली को दुनिया का सबसे बड़ा इको पार्क उपहार में दिया है, जिसे बदरपुर में 885 एकड़ में बनाया जा रहा है.

दिल्ली की लड़ाई

नगर निगम चुनाव के तारीखों की घोषणा तो अभी नहीं हुई है, लेकिन सभी दल चुनाव मोड में आ गए हैं. इस बार मुख्य मुकाबला बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच माना जा रहा है. बीजेपी दिल्ली नगर निगम की सत्ता में पिछले डेढ़ दशक से काबिज है. पहले दिल्ली में तीन नगर निगम थे. लेकिन केंद्र सरकार ने इस साल तीनों निगकों का एकीकरण कर दिया था. परिसीमन में नगर निगम के वार्डों की संख्या 272 से घटाकर 250 कर दी गई है.

ये भी पढ़ें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
DU के प्रोफेसर्स नहीं बन सकते प्रोटेस्ट का हिस्सा, एडवाइजरी पर भड़के दीपेंदर हुड्डा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
DU के प्रोफेसर्स नहीं बन सकते प्रोटेस्ट का हिस्सा, एडवाइजरी पर भड़के दीपेंदर हुड्डा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर उनकी पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- आज लिक्विड पर रहेंगे लेकिन...
सोनम के अनशन तोड़ने पर उनकी पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- आज लिक्विड पर रहेंगे लेकिन...

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget