एक्सप्लोरर

BJP के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, 'पूर्वांचल के लोग गाली का बदला वोट से लेंगे'

Delhi Election 2025: आप ने बीजेपी के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन किए. आप नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पूर्वांचलियों को गालियां दी हैं.

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में रह रहे पूर्वांचल समाज के लोगों का अपमान का आरोप लगाते हुए बीजेपी के खिलाफ पूरी दिल्ली में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया. पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आप नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पूर्वांचल समाज के लोगों ने सभी विधानसभाओं में जगह-जगह प्रदर्शन कर बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कई जगह पुतले भी जलाए. 

आप के वरिष्ठ नेता और सांस संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक राष्ट्रीय चैनल पर पूर्वांचल के नेता को गाली दी. पूरे देश और दुनिया ने इसे सुना.

बीजेपी के नेता पूर्वांचल के लोगों को कभी बांग्लादेशी तो कभी रोहिंग्या कहते हैं. उन्हें टीवी पर गाली देते हैं. दिल्ली के लोगों को उस गाली का बदला अपनी वोट की ताकत से लेना है. उधर, आप विधायक ऋतुराज झा ने कहा कि आज दिल्ली की हर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन हुआ. इस दौरान कुछ लोगों ने पुतले जलाए. हमारे पास लाखों फोन कॉल आ रहे हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने लाइव टेलीविजन पर मुझे केवल इसलिए गालियां दी, क्योंकि मैं पूर्वांचल के मैथिली-ब्राह्मण समाज से आता हूं.

'बीजेपी को उनके खिलाफ लेना चाहिए एक्शन'
दिल्ली और देश के लोग बीजेपी का चाल-चरित्र अच्छे से जानते हैं कि ये लो पूर्वांचल विरोधी हैं. गालियां देना और अपमान करना इनकी फितरत है. इसके खिलाफ आज पूरी दिल्ली में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ है. ऋतुराज झा ने कहा कि बिहार के मिथिला इलाके में भी बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ है. बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने वीडियो तो जारी किया, लेकिन घुमा-फिराकर करके बात की. उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. शहजाद पूनावाला को प्रवक्ता के पद से हटाते हुए बीजेपी को उनके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए.

'बीजेपी पर बोला जमकर हमला'
मैथिली-ब्राह्मण समाज में इसे लेकर बहुत रोष है. अगर बीजेपी ने कोई एक्शन नहीं लिया तो 5 फरवरी तो पूरा पूर्वांचल समाज उसको करारा जवाब देगा. और अपने वोट की चोट से बीजेपी को हराकर दिल्ली में फिर अरविंद केजरीवाल को लाने का काम करेगा. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरी दिल्ली में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर बीजेपी पर जमकर हमला बोला. इस दौरान कई जगहों पर पुतले भी जलाए गए. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘पूर्वांचलियों का ये अपमान, नहीं सहेंगे’ के नारे लगाए और कहा कि इस अपमान के लिए बीजेपी को पूरे पूर्वांचल समाज से माफी मांगनी चाहिए.

'कई विधानसभा क्षेत्रों में किया गया प्रदर्शन'
इस दौरान दिल्ली के शालीमार बाग, वजीरपुर, मॉडल टाउन, जंगपुरा, ओखला, पटपड़गंज, त्रिलोकपुरी, शाहदरा, दिल्ली कैंट, करोल बाग, मोती नगर, पटेल नगर, ग्रेटर कैलाश, कस्तूरबा नगर, मालवीय नगर, बाबरपुर, मुस्तफाबाद, रोहतास नगर, सीलमपुर, सीमापुरी, बुराड़ी, घोड़ा, गोकलपुर, करावल नगर, तिमारपुर, बवाना, मंगोलपुरी, बादली, मुंडका, रिठाला, अंबेडकर नगर, बिजवासन, छतरपुर, महरौली, पालम, बदरपुर, देवली, कालकाजी, संगम विहार, तुगलकाबाद, द्वारका, मटियाला, नजफगढ़, उत्तम नगर, विकासपुरी, हरि नगर, जनकपुरी, मादीपुर, रजौरी गार्डन और तिलक नगर समेत कई विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन किया गया.

गौरतलब है कि मंगलवार (14 जनवरी) को बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने नेशनल टीवी पर पूर्वांचल से आने वाले मैथिली ब्राह्मण समाज के ‘आप’ विधायक ऋतुराज झा को गाली दी और पूरे पूर्वांचल समाज का अपमान किया. इसके बाद, बुधवार को ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर पूर्वांचलियों के इस अपमान पर कड़ी आपत्ति जताई और इसके खिलाफ पूरी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था.

ये भी पढ़ें: महिला सम्मान, बिजली और गैस सिलेंडर... दिल्ली में AAP, BJP और कांग्रेस में किसके क्या हैं ऐलान?

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget