एक्सप्लोरर

Delhi Poster Campaign: 'पीएम मोदी के खिलाफ नफरत फैलाओगे तो लोग कर देंगे अलग-थलग', सीएम केजरीवाल की मुहिम पर BJP नेता का दावा 

Delhi Poster Campaign Update: दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता का कहना है कि हर राजनीतिक दल अपना प्रचार करने के लिए स्वतंत्र हैंए लेकिन उसे सियासी मुहिम बताने का भी उसमें साहस होना चाहिए.

BJP attack on AAP politics: दिल्ली से बाहर अपना सियासी कदम रखने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) अब खुलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के खिलाफ सियासी मैदान में उतरने को बेताब है. या यूं कहें कि पीएम मोदी के खिलाफ दिल्ली पोस्टर विवाद (Delhi poster Campaign) और उसके बाद 6 लोगों की गिरफ्तारी ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को खुलकर सामने आने के लिए विवश कर दिया है. यही वजह है कि पोस्ट विवाद मामले में दिल्ली पुलिस के एक्शन के बाद आप ने देश के पीएम के खिलाफ 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' अभियान की शुरुआत का ऐलान कर दिया है. 

आम आदमी पार्टी के इस ऐलान पर दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि हर राजनीतिक दल अपना प्रचार करने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन वह जो अभियान चलस रहे हैं,  उसको अपना सियासी मुहित बताने का उनमें साहस होना चाहिए. प्रधानमंत्री के खिलाफ बैनर और पोस्टर लगाने से पहले आम आदमी पार्टी को जान लेना चाहिए कि उसका पीएम के खिलाफ नफरत फैलाने वाला अभियान उसे लोगों से अलग-थलग करने वाला है.

प्रवीण शंकर कपूर ने आप नेताओं को आगाह करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी भले ही प्रधानमंत्री को हटाने के लिए बैनर लगा रही हो लेकिन सच्चाई यह है कि देश के लोग हर गुजरते दिन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले से ज्यादा चाहने लगे हैं. अरुणाचल प्रदेश से लेकर गुजरात और कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जहां भी चुनाव होता है प्रधानमंत्री की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है. इसलिए पीएम मोदी के खिलाफ कोई भी अभियान शुरू करने से पहले आप नेता एक बार गंभीरता से चिंतन मनन जरूर कर लें. कहीं, ऐसा न हो कि पीएम मे खिलाफ मुहिम उन्हें भारी न पड़ जाए.

BJP प्रवक्ता ने AAP को किया आगाह 

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिल्ली में विवादित पोस्टर सामने आने और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी ने  श्मोदी हटाओए देश बचाओश् अभियान शुरू करने का ऐलान किया है. आप के इस रुख से साफ हो गया है कि दिल्ली में पीएम मोदी के खिलाफ जारी गुप्त मुहिम के पीछे उसी का हाथ है. यही वजह है कि अब बीजेपी नेताओं ने भी सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है. 

यह भी पढ़ेंः Arvind Kejriwal Hatao Poster: 'मोदी हटाओ' के विरोध में दिल्ली में लगे 'केजरीवाल हटाओ' के पोस्टर, मजिंदर सिंह सिरसा का भी नाम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget