एक्सप्लोरर

Delhi Air Pollution: गोपाल राय पर BJP नेता का हमला, कहा- 'जिम्मेदारी से बचने के बदले ये काम करे दिल्ली सरकार'

Delhi Pollution News: गोपाल राय प्रदूषण की स्थिति में सुधार का दावा कर रहे हैं, जबकि हर दिल्लीवासी या तो खांसी से त्रस्त है या फिर सिरदर्द और आंखों में जलन और सांस में दिक्कत की शिकायत कर रहा है.

Delhi Pollution: दिल्ली आज गैस चैंबर में तब्दील हो चुकी है और लगभग हर घर मे सिर दर्द, खांसी और आंखों में जलन की समस्या से लोग जूझ रहे हैं. ये हालात तब हैं, जब दीवाली पर्व का लगभग सप्ताह समय शेष है. हर तरफ धुंआ-धूल के कारण हवा भी जहरीली हो चुकी है. सुबह के समय तो विजिबलिटी भी काफी कम रहती है. कई जगह AQI अपने उच्चतम स्तर को पार कर चुका है. बावजूद इसके दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति को नियंत्रण में होने का दावा कर रहे हैं, जिसे लेकर दिल्ली बीजेपी ने कई सवाल उठाते हुए आप और दिल्ली सरकार को घेरा है.

हर घर मे लोग पड़ रहे बीमार

दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि यह चौकाने वाली बात है कि दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय प्रदूषण की स्थिति में सुधार का दावा कर रहे हैं, जबकि हर दिल्लीवासी या तो खांसी से त्रस्त है या फिर सिरदर्द और आंखों में जलन और सांस में दिक्कत की शिकायत कर रहा है. उनकी मांग है कि दिल्ली सरकार पड़ोसी राज्यों के साथ बैठक कर इसका समाधान निकालें. उन्होंने कहा है कि यह देखकर आश्चर्य होता है कि दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखकर दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति को खराब करने वाली दिल्ली सरकार की जवाबदेही से बचाने का प्रयास करते हुऐ प्रदूषण पर उत्तरी राज्यों की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है.

पराली के कारण बढ़ा दिल्ली का प्रदूषण

मंत्री गोपाल राय के एक ट्वीट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कल उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि दिल्ली में प्रदूषण की खराब स्थिति पराली जलाने के कारण है जिसमें पड़ोसी राज्यों में फसल अवशेष जलाने का योगदान 69 प्रतिशत है. जबकि नासा की सेटेलाइट तस्वीरों समेत हर दूसरी एजेंसी से पता चला है कि फसल अवशेष जलाने में पंजाब का योगदान सबसे ज्यादा है.

इस पर रोक लगाए दिल्ली सरकार

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखने से पहले दिल्ली के मंत्री गोपाल राय को यह बताना चाहिए कि प्रदूषण पर दिल्ली और पंजाब सरकार ने कब कोई संयुक्त बैठक की, जबकि पंजाब और दिल्ली दोनों में आम आदमी पार्टी की सरकारें हैं. उनका कहना है कि अब समय आ चुका है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के किसानों को मुआवजा और तकनीकी सहायता देकर पराली जलाने पर रोक लगाकर दिल्ली के लोगों को इस जानलेवा प्रदूषण से बचाएं.

Delhi Road Accident: चालक के नियंत्रण से DTC बस हुई बेकाबू, 1 की मौत, पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर अब आया CM रेखा गुप्ता का पहला बयान, 'कानून पूरी कठोरता से काम करेगा'
दिल्ली स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर अब आया CM रेखा गुप्ता का पहला बयान, 'कानून पूरी कठोरता से काम करेगा'
'जंतर-मंतर के रास्ते भी खुले हुए हैं', सरकार द्वारा बातचीत की पेशकश पर अभिजीत दीपके की दो टूक!
'जंतर-मंतर के रास्ते भी खुले हुए हैं', सरकार द्वारा बातचीत की पेशकश पर अभिजीत दीपके की दो टूक!
आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget