एक्सप्लोरर

Delhi Crime News: होम गार्ड को धक्का देकर फरार हुआ बिहार का कुख्यात शराब माफिया, जानें पूरा मामला

Delhi Crime: कमल सिंह पर पटना में अवैध शराब तस्करी के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं. इससे पहले भी वह एक बार पेट दर्द का बहाना बनाकर फरार हो गया था.

Delhi News: चाणक्यपुरी स्थित क्राइम ब्रांच के इंटर स्टेट कार्यालय के बाहर से बिहार का एक कुख्यात शराब माफिया कमल सिंह गार्ड को धक्का देकर फरार हो गया. चार दिन पहले ही दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल की टीम ने कमल सिंह को गिरफ्तार किया था और इसके बाद कमल सिंह को पटना पुलिस को सौंप दिया गया. रविवार देर रात जब पटना पुलिस की टीम उसे हिरासत में लेकर दिल्ली से बिहार के लिए निकली उसी दौरान कमल होम गार्ड को धक्का देकर फरार हो गया. चाणक्यपुरी थाने में कमल सिंह के खिलाफ इस बाबत मामला दर्ज किया गया है.

कमल पर बिहार में 10 से अधिक मामले दर्ज

जानकारी के मुताबिक शराब माफिया कमल सिंह मूल रूप से हरियाणा के रोहतक के शिवाजी कॉलोनी थानाक्षेत्र का रहने वाला है. कमल के खिलाफ पटना व नालंदा जिले में शराब तस्करी के 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. बिहार में शराब बंदी के कारण उसने कई साल पहले पटना में अपना ठिकाना बनाया और हरियाणा से शराब मंगवा कर बिहर में शराब के अवैध कारोबार का धंधा शुरू किया. इन सालों में उसने अवैध शराब की तस्करी से अकूत संपत्ति अर्जित कर ली. पिछले साल पटना के बाईपास थाने से सटे एक घर में शराब का गोदाम मिलने के बाद पटना की पीर बहोर थाना पुलिस ने कुछ महीनों पहले रोहतक पहुंचकर कमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया था. उसे पटना के बेऊर जेल में रखा गया.

पेट दर्ज का बनाना बनाकर पहले भी हुआ था फरार
10 अप्रैल को पेट दर्द की शिकायत पर जब पटना पुलिस उसका मेडिकल टेस्ट कराने के लिए पटना मेडिकल कॉलेज लेकर गई तो वह वहां पहले से मौजूद अपने चार सहयोगियों की मदद से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.  चारों यूपी नंबर की कार से अस्पताल पहुंचे थे. पटना पुलिस को कमल के आगरा में होने का पता चला, जिसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारा, लेकिन तब तक वह वहां से भागने में सफर रहा. इसके बाद पटना पुलिस ने दिल्ली पुलिस से पूरे मामले को साझा किया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस  की क्राइम ब्रांच ने पहले कमल को भगाने में शामिल रहे दीपक  सिंह को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने उससे गहन पूछताछ की और पूछताछ के आधार पर दिल्ली पुलिस ने बीते शनिवार को कमल को भी दबोच लिया.

गार्ड को धक्का देकर फरार हुआ कमल सिंह

कमल को चाणक्यपुरी स्थित इंटर स्टेट कार्यालय में रखकर उसकी सूचना पटना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर  पीर बहोर थाने से सब इंस्पेक्टर अमरेंद्र कुमार, एक सिपाही और एक होम गार्ड हृदय नारायण यादव  को लेकर दिल्ली पहुंचे. पटियाला हाउस कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड की इजाजत लेने के बाद रविवार रात क्राइम ब्रांच ने कमल को पटना पुलिस को सौंप दिया. जब तीनों पुलिसकर्मी रविवार रात उसे पटना ले जाने के लिए निकले  तभी इंस्पेक्टर  व सिपाही क्राइम ब्रांच के दफ्तर के बाहर पार्किंग में खड़ी गाड़ी में जाकर बैठ गए. जब पीछे-पीछे होम गार्ड कमल को गाड़ी के पास ला रहा था तभी कमल होम गार्ड को धक्का देकर वहां से फरार हो गया. इसके बाद काफी देर तलाशी के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला. होम गार्ट की शिकायत पर चाणक्यपुरी थाने में कमल के खिलाफ मामला दर्द किया गया.

यह भी पढ़ें:

Pulses Price List: आटा, दाल, चावल खरीदने से पहले देखें ये पूरी लिस्ट, दिल्ली, लखनऊ, पटना समेत किन शहरों में क्या है 1 किलो का भाव?

Bihar School Opening: गर्मी छुट्टी के बाद कल से पटना में नए समय पर खुलेंगे स्‍कूल, यहां देखें क्‍या होगा टाइम-टेबल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget