एक्सप्लोरर

Delhi Politics: आज अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे नीतीश कुमार, दिल्ली में 11:30 बजे होगी दोनों की मुलाकात

Nitish Kumar meets Arvind Kejriwal: आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर पहेंगे. इससे पहले भी सीएम अरविंद केजरीवाल से नीतीश मुलाकात कर चुकें हैं.

Delhi News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से उनके आवास पर मिलने पहुंचेंगे. बता दें कि सुबह 11:30 बजे अरविंद केजरीवाल के घर नीतीश कुमार पहुंचेंगे. बता दें कि इससे पहले नीतीश कुमार अप्रैल में सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी. वहीं नीतीश कुमार के साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह और आरजेडी सांसद मनोज झा भी मौजूद थे. इस मुलाकात के बाद मनोज झा ने कहा था कि, मुलाकात होगी तो मायने भी निकलेंगे.

कुछ दिन पहले सीएम सोरेन की थी मुलाकात

वहीं अभी कुछ दिन पहले सीएम केजरीवाल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी. वहीं इस मुलाकात की तस्वीर सीएम केजरीवाल ने खुद शेयर की थी. इसके साथ ही उन्होंने लिखा था कि, ''देश के विभिन्न मुद्दों पर हमारे बीच सार्थक बातचीत हुई.'' वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने कहा था कि मुलाकात के दौरान झारखंड और दिल्ली से जुड़े विकास के विभिन्न मुद्दों पर बात हुई. दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी विपक्षी एकजुटता की कोशिश हो रही है. एक तरफ नीतीश कुमार दिल्ली के दौरे पर अखिलेश यादव सहित कई विपक्षी नेताओं से मिल चुके हैं.

2024 चुनाव को लेकर विपक्ष की तैयारी तेज

वहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने भी हाल ही में अपनी पार्टी बीआरएस की रैली में कई नेताओं को बुलाया था. नीतीश कुमार पहले भी कई बार कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों को 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए हाथ मिलाने की सलाह दे चुके हैं. इसी साल फरवरी में कुमार ने इस बात पर जोर दिया था कि यदि कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल 2024 का लोकसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ते हैं, तो बीजेपी 100 से कम सीटों पर सिमट जाएगी.

यह भी पढ़ें-

Delhi: दिल्ली AAP के लिए 7 नए उपाध्यक्ष का ऐलान, जानें दिलीप पांडेय और जितेंद्र तोमर सहित कौन से नेता हुए शामिल

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget