एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: 9 दिन ब्रेक के बाद दिल्ली से आज फिर 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत, विधानसभा क्षेत्रों में हुई नेताओं की अहम बैठक

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का अगला चरण शुरू होने से पहले सोमवार को कांग्रेस ने नया टाइटल सॉन्ग जारी किया है. इसके बोल हैं "अब नहीं तो कब’.

Bharat Jodo Yatra: राजधानी दिल्ली में 9 दिनों के ब्रेक का बाद आज नए साल के तीसरे दिन 3 जनवरी से फिर राहुल गांधी (Rahul Gandhi)और कांग्रेस (Congress)की "भारत जोड़ो यात्रा" की शुरुआत होगी. इसको लेकर दिल्ली के हर विधानसभा क्षेत्र में सुबह से रात तक लगातार बड़े नेता और पार्टी अधिकारियों की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई. कृष्णा नगर विधानसभा में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनुज आत्रेय के अध्यक्षता में भी एक बैठक अयोजित की गई.

इसमें मुख्य रूप से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely),जिला अध्यक्ष गुलशन सिंह राजू, निगम प्रत्याशी, ब्लॉक अध्यक्ष समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे. बैठक के दौरान सभी को अलग अलग बड़ी जिम्मेदारी दी गई. सभी अपने अपने क्षेत्र से हजारों की संख्या में चलकर लाल किले के पास यमुना बाजार पहुचेंगे. वहां से राहुल गांधी के साथ "भारत जोड़ो यात्रा" में शामिल हो लोनी बॉर्डर जायेंगे. 

24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची "भारत जोड़ो यात्रा"
 7 सितंबर को शुरु हुई ये "भारत जोड़ो यात्रा" 24 दिसंबर को 3122 किलोमीटर चलकर दिल्ली पहुंची थी. दिल्ली में 9 दिनों का ब्रेक करने के बाद अगला फेज आज 3 जनवरी से फिर इसकी शुरुआत पुरानी दिल्ली के लाल किले  के समीप यमुना बाजार स्थित मरघट वाले बाबा (हनुमान मंदिर) से शुरु होकर लोहे का पुल, शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन, पुरानी जीटीबी रोड, फर्नीचर मार्केट, अंसारी रोड, मौजपुर, बाबरपुर, वजीराबाद रोड, गोकलपुरी थाने होते हुए लोनी गोल चक्कर पहुंचेगी. 

फ्लैग हैडिंग ओवर सेरेमनी होगी
लोनी बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के साथ फ्लैग हैडिंग ओवर सेरेमनी होगी. राष्ट्रीय ध्वज जो राहुल गांधी ले कर चल रहे हैं. उसे उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दिया जाएगा. इसके बाद उत्तर प्रदेश में यात्रा शुरू हो जाएगी. ये यात्रा दिल्ली के लोनी बार्डर से चलकर गाजियाबाद में प्रवेश कर जाएगी. यात्रा के पहले दिन का समापन बागपत के मावीकला गांव में होगा. वहीं रात्रि विश्राम किया जाएगा. अगले दिन 4 जनवरी को यात्रा शामली पहुंचेगी और 5 जनवरी की शाम को हरियाणा के सनौली गांव में प्रवेश करेगी. 

फिल्म अभिनेता और अन्य पार्टी के नेता भी हुए शामिल
इस "भारत जोड़ो यात्रा" में कई अन्य पार्टी के बड़े नेता साथ देखे गए. जो कल तक कांग्रेस पार्टी के खिलाफ होते थे, आज वो इस यात्रा में शामिल हुए. दिल्ली में फिल्म अभिनेता कमल हासन और स्वराज इंडिया के फाउंडर योगेंद्र यादव भी इस यात्रा में शामिल हुए. उन्होंने कहां की वो इस पार्टी के स्पोर्ट में नही आए हैं. वो तो भारत को जोड़ने वाले मुहिम में शामिल होने आए हैं. भारत को जोड़ने वाला कोई शख्स या पार्टी हो हम उसके साथ होंगे.

भारत जोड़ो यात्रा का नया टाइटल सॉन्ग जारी 
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का अगला चरण शुरू होने से पहले सोमवार को कांग्रेस ने नया टाइटल सॉन्ग जारी किया है. इसके बोल हैं "अब नहीं तो कब’.कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल के जरिए यह गीत शेयर करते हुए लोगों से अपील की है कि वो देश को एक करने की अलख जगाएं. लोग जुड़ेंगे तो देश जुड़ेगा और अगर देश जुड़ा तो सब कुछ ठीक हो जाएगा. 

Delhi: बार काउंसिल ऑफ दिल्ली का फैसला- महिला लॉ इंटर्न को अदालतों में सलवार कमीज पहनने की इजाजत दी

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget