एक्सप्लोरर

4-Year BEd Course: चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड को शिक्षा मंत्रालय ने किया अधिसूचित, जानें किस आधार पर होगी शिक्षकों की भर्ती?

चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड पाठ्यक्रम केवल कुछ चुनिंदा शिक्षण संस्थानों में ही शुरू किया जाएगा और आईटीईपी की शुरूआत शैक्षणिक सत्र 2022-23 से होगी.

शिक्षा मंत्रालय ने चार वर्षीय इंटीग्रेटेड अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP) को अधिसूचित कर दिया है. वर्ष 2030 से शिक्षकों की भर्ती केवल आईटीईपी के माध्यम से ही होगी. फिलहाल चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड पाठ्यक्रम केवल कुछ चुनिंदा शिक्षण संस्थानों में ही शुरू किया जाएगा. चार वर्षीय आईटीईपी की शुरूआत शैक्षणिक सत्र 2022-23 से होगी. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की तरफ से राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (NCET) के जरिए पाठ्यक्रम में दाखिला दिया जाएगा. 

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए बीएड, बीएससी बीएड और बीकॉम बीएड पाठ्यक्रम को फिलहाल देश भर के लगभग 50 चयनित बहु-विषयक संस्थानों में पायलट मोड के तौर पेश किया जाएगा और ये स्कूली शिक्षकों के लिए न्यूनतम डिग्री की योग्यता होगी. दावा है कि इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम से छात्रों को काफी लाभ होगा क्योंकि वर्तमान बीएड पाठ्यक्रम के लिए आवश्यक पांच साल के बजाय चार साल में ही छात्र पूरा कर लेंगे, जिससे उनके एक साल की बचत होगी.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस मौके पर कहा कि शिक्षक की शिक्षा में एक नए युग की शुरूआत हुई है. एनईपी (NEP) के अनुरूप एनसीटीई की तरफ से 4 साल का आईटीईपी शिक्षकों की एक नई पीढ़ी को विकसित करने में मदद करेगा. उन्होंने युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने और देश को आत्मनिर्भर बनाने में प्रमुख भूमिका निभाने का दावा किया.

धर्मेन्द्र प्रधान ने बताया कि भारतीय मूल्यों और परंपराओं के आधार पर और 21वीं सदी के वैश्विक मानकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक बहु-विषयक वातावरण में आईटीईपी से उत्तीर्ण होने वाले भावी शिक्षक, छात्रों के भविष्य को आकार देने में सहायक होंगे. शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक ये एक दोहरी प्रमुख समग्र स्नातक डिग्री है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत अध्यापक शिक्षा से संबंधित किए गए प्रमुख प्रावधानों में से एक है. 

शिक्षा मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने इस पाठ्यक्रम को इस तरह से तैयार किया है कि ये छात्र-शिक्षक को शिक्षा में डिग्री के साथ-साथ इतिहास, गणित, विज्ञान, कला, अर्थशास्त्र या वाणिज्य जैसे विशेषीकृत विषयों में डिग्री प्राप्त करने में सक्षम बनाता है. शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि चार वर्षीय आईटीईपी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रमुख उद्देश्यों में से एक को पूरा करने में एक मील का पत्थर साबित होगा.

ये पाठ्यक्रम पूरे अध्यापक शिक्षा क्षेत्र के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देगा. मंत्रालय के मुताबिक बहु-विषयक वातावरण के माध्यम से पाठ्यक्रम में पढ़ने वाले भावी शिक्षकों को वैश्विक मानकों पर 21वीं सदी की जरूरतों के अनुसार शिक्षा दी जाएगी और इस प्रकार ये नए भारत के भविष्य को आकार देने में काफी हद तक सहायक होगा. 

Aryan Khan Drugs Case: एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, पढ़े पूरा मामला

PK On BJP: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा- बीजेपी कई दशकों तक सत्ता से नहीं जाएगी, कन्फ्यूजन में राहुल गांधी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते व्यापार ठप! दिवाली से पहले 3 हजार करोड़ का नुकसान
दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते व्यापार ठप! दिवाली से पहले 3 हजार करोड़ का नुकसान
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय
दिल्ली के 5.25 लाख स्कूली बच्चों को 71.93 करोड़ रुपये, 24 स्कूल बनेंगे निगम श्री विद्यालय
जामिया में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को हटाने पर विवाद, AISA का पुलिस पर मारपीट का आरोप
जामिया में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को हटाने पर विवाद, AISA का पुलिस पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget