एक्सप्लोरर

PK On BJP: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा- बीजेपी कई दशकों तक सत्ता से नहीं जाएगी, कन्फ्यूजन में राहुल गांधी

PK On BJP: प्रशांत किशोर ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की थी. करीब दो महीने पहले उनके कांग्रेस में ज्वाइन करने की अटकलें लगाई जा रही थी.

PK On BJP & Rahul: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता से अगले कई दशकों तक नहीं जाने वाली है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कन्फ्यूजन की स्थिति में हैं. गोवा में एक कार्यक्रम के दौरान प्रख्यात हस्तियों के साथ बातचीत करते हुए चुनावी रणनीतिकार ने ये भविष्यवाणी की. गौरतलब है कि इससे पहले, प्रशांत किशोर ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की थी. करीब दो महीने पहले उनके कांग्रेस में ज्वाइन करने की अटकलें लगाई जा रही थी.

पीके का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब अगले साल की शुरुआत में पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं. इससे पहले पीके ने लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था.

प्रशांत किशोर ने कहा कि जिन लोगों को लगता है कि लखीमपुर कांड के कारण कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष की त्वरित वापसी होगी वो ग़लतफ़हमी में हैं. प्रशांत किशोर के मुताबिक दुर्भाग्य से कांग्रेस की गहरी समस्या का कोई तात्कालिक समाधान नहीं है. पीके ने कांग्रेस का नाम लेने की बजाय उसे GOP यानी ग्रैंड ओल्ड पार्टी कहा था. 

कौन हैं प्रशांत किशोर?

2014 में बीजेपी का चुनाव प्रचार का काम देखने के बाद राष्ट्रीय क्षितिज पर जबसे पीके चमके तबसे लगातार उनका प्रभाव बढ़ता ही गया है. ये भी किसी से छिपा नहीं है कि कई राजनीतिक दल प्रशांत किशोर को अपने साथ लाने को तैयार हैं.

प्रशांत किशोर ने शुरुआत में 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा के साथ काम किया था और उसके बाद जेडीयू में शामिल हो गए थे और पार्टी के उपाध्यक्ष थे. उन्होंने उत्तर प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस के साथ काम किया था. उन्होंने पंजाब में पार्टी की सहायता भी की और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के सलाहकार थे.

इसके अलावा वे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एमके स्टालिन, आंध्र प्रदेश में जगनमोहन रेड्डी के साथ काम कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

Exclusive: यूपी विधानसभा चुनाव में कैसी होगी एआईएमआईएम की सियासी रणनीति, किसे दिया जाएगा टिकट? ओवैसी ने बताया

Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान केस में हैकर का दावा- मुझे पूजा डडलानी समेत कई लोगों के कॉल रिकॉर्ड निकालने के लिए संपर्क किया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget