एक्सप्लोरर

'दिल्ली सरकार की संजीवनी नाम की कोई योजना अभी नहीं है', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का दावा

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली की विपक्षी बीजेपी ने दावा किया कि महिला सम्मान योजना के लिए 1000 रुपये का ही कैबिनेट नोट जारी किया गया है और आप 2100 देने का दावा कर रही है.

Delhi News: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) ने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की संजीवनी योजना और महिला सम्मान योजना को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के हेल्थ सेक्रेटरी ने बताया कि संजीवना नाम की कोई योजना दिल्ली में अभी नहीं है. इसलिए लोगों से अपील है कि वे नेता को अपना निजी डेटा  शेयर ना करें.

बांसुरी ने कहा, ''चुनावी जुमले तो बहुत सुने थे. केजरीवाल जी चुनावी छलावे का मौसम ले आए हैं. आप सब देख रहे हैं ये हमारी दिल्ली की बहन बेटियों को कह रहे हैं कि महिला सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराने आएं. बुजुर्गों को संजीवनी योजना का रजिस्ट्रेशन कराने कह रहे हैं. आम आदमी पार्टी, संजीवनी योजना को लेकर झूठ बोल रही है.''

अपना निजी डेटा ना करें शेयर - बांसुरी

बांसुरी ने कहा, ''मैं अभी एलजी हाउस से आ रही हूं जहां सीनियर सीटिजन से संवाद का कार्यक्रम था. वहां एक वरिष्ठ नागरिक ने पूछा कि क्या आप संजीवनी योजना पर प्रकाश डाल सकते हैं. हेल्थ सेक्रेटरी ने घोषणा की कि आप सरकार की संजीवनी की कोई योजना अभी नहीं है. अगर देश में सरकारी योजना लागू है तो वह आयुष्मान भारत योजना है. इसलिए अपना निजी डेटा किसी राजनीतिक दल को मत दीजिए.''

पंजाब जैसी दिल्ली में भी धोखाधड़ी - बांसुरी

बीजेपी सांसद ने आगे कहा,  ''महिलाओं के लिए दूसरा रजिस्ट्रेशन हो रहा है. पहली बात 2100 रुपये का झूठ बोल रहे हैं. कैबिनेट नोट सैंक्शन किया गया है जिसमें 1000 रुपये की बात है. यह घोषणा सीएम आतिशी ने मार्च महीने में कर दी थी. लोकसभा चुनाव के पहले रजिस्ट्रेशन ड्राइव चलाया, मार्च में कहा था सितंबर तक पैसा आ जाएगा दिसंबर आ गया. एक साल में दो बार रजिस्ट्रेशन ड्राइव चल रहा है. अभी तक घोषणाएं ही हो रही हैं. पंजाब की महिलाओं के साथ जो धोखाधड़ी की, दिल्ली की बहनों के साथ वही करने का प्रयास है.''

ये भी पढ़ें- दिल्ली दंगों में IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस को नोटिस, ताहिर हुसैन ने लगाई थी याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget