एक्सप्लोरर

'बीजेपी को झूठे और फर्जी आरोप लगाने की आदत पड़ गई है', नेता प्रतिपक्ष आतिशी का निशाना

Delhi News: दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने बीजेपी पर झूठे केसों के जरिए लोगों का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है इस लिए AAP पर रेड करवा कर फर्जीवाड़ा कर रही है.

Atishi on Delhi Classroom Construction Scam: दिल्ली में कथित क्लासरूम निर्माण घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कई सालों में आम आदमी पार्टी के नेताओं पर फर्जी केस दर्ज किए गए हैं. वहीं उन्होंने बीजेपी के द्वारा तमाम सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल करते हुए छापेमारी करने की बात भी कही है. साथ ही ये भी दावा किया कि एक रुपये की भी भ्रष्टाचार की रकम किसी भी आप नेता के पास से नहीं मिली.

खुद से ध्यान भटकाने के लिए BJP करवा रही रेड- आतिशी

दिल्ली पूर्व सीएम आतिशी ने एएनआई को दिए बयान में कहा, "बीजेपी को झूठे और फर्जी आरोप लगाने की आदत पड़ गई है. पिछले 10 साल में 200 से भी ज्यादा केस आम आदमी पार्टी के नेताओं पर किए हैं. ईडी, सीबीआई, एसीबी, दिल्ली पुलिस और आयकर विभाग हर विभाग से रेड करवा लिए, केस करवा लिए लेकिन भ्रष्टाचार का एक रुपए भी AAP के किसी नेता से नहीं मिला. ये रेड इसलिए हो रही है क्योंकि बीजेपी अपनी 4 इंजन की फेल सरकार से ध्यान भटकाना चाह रही है. आज दिल्ली में बिजली नहीं आ रही, बिजली के दाम बढ़ गए हैं. कहीं पानी नहीं आ रहा है, कहीं गंदा पानी आ रहा है, प्राइवेट स्कूल की फीस बढ़ रही है. झुग्गियां तोड़ी जा रही है. एक- एक दिल्ली वाला बीजेपी से नाराज है और उससे ध्यान भटकाने के लिए फर्जीवाड़ा हो रहा है."

रेखा गुप्ता पर भी आतिशी ने बोला हमला

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को घेरते हुए कहा, "बीजेपी की मुख्यमंत्री ने कहा कि डेढ़ घंटे पानी सड़कों पर रहे वो तो आम बात है." उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए सवाल किया, "क्या ऐसी होगी दिल्ली? डेढ़ घंटे सड़कों पर पानी भरा रहेगा क्या. मुख्यमंत्री साहिबा कहती है कि कोई तवा तोड़ी लगा हुआ है कि पानी इवापोरेट हो जाएगा. क्या ये है हमारी सरकार दिल्ली की? बीजेपी को काम नहीं करना आता है. उनसे सरकार नहीं चल रही है. एक तरफ सड़कों से पानी नहीं हट रहा है तो दूसरी तरफ नलकों से पानी नहीं आ रहा है. ये है भारतीय जनता पार्टी की सरकार? हर मोर्चे पर ये सरकार फेल है और इसी वजह से फर्जी केस कर रही है."

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget