एक्सप्लोरर

दिल्ली को 'डूबने' से बचाने के लिए एक्शन में मोड में आतिशी, जानें- PWD अफसरों से क्या कहा?

Atishi News: दिल्ली में बारिश से जलभराव की शिकायतों को मंत्री आतिशी ने बुधवार को खुद मॉनिटर किया. कंट्रोल रूम के डेटा से उसे क्रॉस-चेक किया और जीपीएस के जरिए मेंटेनेंस गाड़ियों को भी ट्रैक किया. 

Atishi Visit PWD Headquarter: दिल्ली में महज एक दिन की बारिश के बाद हुई बदहाली के बाद से पीडब्लूडी मंत्री आतिशी एक्शन मोड़ में हैं. उन्होंने मानसून के दौरान दिल्ली को जलमग्न होने से बचाने के लिए अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों का दौरा कर उन्हें आवश्यक दिशानिर्देश बुधवार को दिए. इसी क्रम में वह तीन जुलाई को पीडब्ल्यूडी मुख्यालय स्थित सेंट्रलाइज्ड मानसून कंट्रोल रूम पहुंची और वहां से नियंत्रित की जाने वाली गतिविधियों का निरीक्षण किया.

उन्होंने बुधवार को दिल्ली में हुई बारिश से आई जलजमाव की शिकायतों को स्वयं मॉनिटर किया. कंट्रोल रूम के डेटा से उसे क्रॉस-चेक किया. साथ ही जीपीएस के जरिए शहर भर में तैनात मेंटेनेंस गाड़ियों को भी ट्रैक किया. 

ऐसे रखी जाती है जलभराव वाले क्षेत्रों पर नजर 

पीडब्ल्यूडी अधिकारीयों ने मंत्री आतिशी को बताया कि कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से शहर के गंभीर जलजमाव वाले क्षेत्रों पर 24x7 नजर रखी जाती है. लोग पीडब्लूडी के व्हाट्सप और टोल फ्री नंबर के माध्यम से जल-जमाव की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. 

कंट्रोल रूम ऑपरेटर प्राप्त हुई शिकायत को ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करते हैं, जिसके बाद संबंधित इलाके के इंजीनियर को शिकायत भेज दी जाती है. शिकायत मिलते ही इंजीनियर अपनी टीम को समस्या वाले स्थान पर भेजते हैं. जल-जमाव को दूर करने के लिए सभी जरुरी कदम उठाते हैं. साथ ही उसकी रिपोर्ट कंट्रोल रूम में भेजते हैं. इस दौरान लगातार फॉलो-अप लेते हुए उसकी मॉनिटरिंग भी की जाती है. यानी शिकायत मिलने के कुछ घंटों के भीतर ही उसका निदान कर लिया जाता है.

'तत्काल हो शिकायतों पर अमल'

कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान मंत्री आतिशी ने अधिकारीयों को कल पूरे दिन दिल्ली भर में किन जगहों से जलजमाव की समस्याएं आई है और उसके निदान के लिए विभाग ने क्या कदम उठाए हैं कि रिपोर्ट सीधे उन्हें सौंपने के निर्देश दिए. साथ ही अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि जलजमाव की शिकायत आने पर जल्द से जल्द उसका निवारण हो और लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े.

'जल-जमाव से निपटने में मिल रही मदद'

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार मानसून के दौरान जलजमाव की समस्याओं को दूर करने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है. पीडब्ल्यूडी का कंट्रोल रूम मॉनसून में दिल्ली में जलजमाव की समस्या को दूर करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है. उन्होंने कहा कि इस आधुनिक कंट्रोल रूम के जरिए विभाग को जल-जमाव वाले स्थानों को पहचान कर वहां तुरंत एक्शन लेने में मदद मिल रही है.

कॉल या वाट्सएप से भी दर्ज करा सकते हैं शिकायत 

उन्होंने कहा कि बारिश होने के बाद जलभराव की ​स्थिति में लोग 8130188222 पर वाट्सएप के जरिए और 011-23490323, 1800110093 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते है. 

आतिशी की अफसरों ने नहीं मानी बात तो सचिव और शिक्षा विभाग को जारी किया नोटिस, मांगे इस सवाल के जवाब

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget