एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा भंग क्यों नहीं किया गया? अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान के बाद आतिशी ने बताई वजह

Arvind Kejriwal: दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय राजधानी के हर क्षेत्र का दौरान करेंगे. इस दौरान वह लोगों से अलग-अलग मुद्दों पर बड़े पैमाने पर संवाद करेंगे.

Arvind Kejriwal News: दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में जारी सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच रविवार (15 सितंबर) को सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया. उनके इस ऐलान के बाद से सभी भौंचक्के हैं. जबकि बीजेपी और कांग्रेस ने दिल्ली के सीएम के इस फैसले पर कई सवाल उठाए हैं. इस बीच दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने यह पूछे जाने पर कि सीएम ने विधानसभा भंग कर चुनाव कराने की की सिफारिश क्यों नहीं की? इसका जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और मंत्री आतिशी ने कहा कि ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है.

उन्होंने कहा, "किसी भी विधानसभा का अगर छह महीने से कम का कार्यकाल रह जाता है, तो केंद्र सरकार और चुनाव आयोग कभी भी चुनाव करवा सकता है, इसलिए दिल्ली विधानसभा को भंग करने की सिफारिश करने आवश्यकता नहीं है."

अब सीएम करेंगे लोगों से संवाद 

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि कथित आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ गए हैं. अब वह दिल्ली के हर क्षेत्र का दौरान करेंगे. इस दौरान वह लोगों से अलग-अलग मुद्दों पर संवाद करेंगे.

आतिशी से मीडियाकर्मियों ने रविवार को ये सवाल आतिशी से सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा दो दिन बाद (17 सितंबर) अपने पद से इस्तीफा देने के ऐलान के बाद पूछा था. इससे आम आमदी पार्टी की सियासी रणनीति का खुलासा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने सबको चौंका दिया था. 

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेता 21 मार्च को ईडी द्वारा ​अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद से लगातार सवाल उठा रहे थे कि सीएम अपने पद से इस्तीफा क्यों नहीं देते. अभी तक आप की ओर से इसका जवाब जवाब यही मिल रहा था कि उन्हें इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है, लेकिन 15 सितंबर को उन्होंने इस्तीफा देने की घोषणा कर, दिल्ली की राजनीति में एक तरह से भूचाल ला दिया. 

अरविंद केजरीवाल के फैसले पर संजय सिंह का बीजेपी पर हमला, 'अब इनके पास भागने के अलावा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: नमो यमुना क्रूज सफारी पर AAP का निशाना, सौरभ भारद्वाज क्या बोले?
दिल्ली: नमो यमुना क्रूज सफारी पर AAP का निशाना, सौरभ भारद्वाज क्या बोले?
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget