एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल के फैसले पर संजय सिंह का बीजेपी पर हमला, 'अब इनके पास भागने के अलावा...'

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जनता की अदालत में जाएंगे. उन्होंने ईमानदारी से दिल्ली की जनता की सेवा की है. संजय सिंह ने साथ ही आप सरकार के काम भी गिनाए.

Delhi News: दिल्ली की आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि यह झूठी पार्टी है और उसके पास भागने के अलावा कोई रास्त नहीं है. संजय सिंह ने यह बात सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा अगले दो दिनों में सीएम पद से इस्तीफा देने की घोषणा करने के बाद कही. संजय सिंह ने साथ ही कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता की ईमानदारी से सेवा की है. 

संजय सिंह ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ''बेशरम और झूठी पार्टी बीजेपी है. उसके पास भागने के अलावा कोई रास्ता नहीं है. वह दिल्ली के चुनाव में बुरी तरह से पराजित होंगे. देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है बीजेपी और उसके दो तानाशाह नेता पीएम मोदी और अमित शाह हैं जिन्होंने अरविंद केजरीवाल को झूठा फंसाया था.''

बीजेपी शासित राज्यों में नहीं रहा है मुनाफे का बजट - संजय  सिंह
आप नेता संजय सिंह ने कहा, ''अब उनको जनता के बीच जाकर जवाब देना होगा. जनता की अदालत में केजरीवाल जाएंगे, जिन्होंने ईमानदारी से सेवा की. शिक्षा फ्री दिया, पानी फ्री दिया, बिजली फ्री दिया, इलाज फ्री दिया. बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थयात्रा कराई.माता और बहनों को मुफ्त बस यात्रा कराई, उसके बावजूद मुनाफे का बजट दिया. एक भी भाजपा शासित राज्य हो जहां इतना काम हुआ हो और मुनाफे का बजट रहा हो.''

अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और यह कहते हुए सबको चौंका दिया कि वह अगले दो दिनों में इस्तीफा दे देंगे और उसके बाद विधायक दल की बैठक में नया सीएम चुना जाएगा. सीएम केजरीवाल ने कहा कि वह इसके बाद जनता के बीच जाएंगे. सीएम केजरीवाल ने नवंबर में चुनाव कराने की मांग की है.

ये भी पढे़ें- सीएम बनने की अटकलों पर सौरभ भारद्वाज की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जो भी बनेगा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद
ताहिर हुसैन को सजा पर CM रेखा गुप्ता बोलीं, 'न्याय की जीत'
ताहिर हुसैन को सजा पर CM रेखा गुप्ता बोलीं, 'न्याय की जीत'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget