एक्सप्लोरर

मार्शल फॉलो द ऑर्डर...! दिल्ली विधानसभा से आतिशी समेत 12 आप विधायक दिनभर के लिए सस्पेंड

Delhi Assembly Session 2025: दिल्ली में विधानसभा सत्र की शुरुआत सोमवार को हुई. आज सत्र का दूसरा दिन है. सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत होते ही सदन में हंगामा होने लगा.

Delhi AAP MLA Suspended: दिल्ली विधानसभा से आतिशी समेत 12 विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया है. ये सभी विधायक उप-राज्यपाल विनय सक्सेना के अभिभाषण के दौरान हंगामा कर रहे थे. 

आप का आरोप है कि सीएम के कार्यालय से बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर को हटाकर पीएम मोदी की तस्वीर लगा दी है. इसी मुद्दे पर सदन में हंगामा होने लगा.

इसके बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने आतिशी समेत 12 विधायकों को एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया और मार्शल बुलाकर उन्हें बाहर कर दिया. विजेंद्र गुप्ता ने मार्शल से कहा, "फॉलो द ऑर्डर" और फिर सभी विधायकों को बाहर किया गया.

आप विधायकों का धरना शुरू

ये विधायक विधानसभा के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं. उनके हाथ में अंबेडकर की तस्वीर भी है. सस्पेंड होने वाले विधायकों में सोमदत्त, जननैल सिंह, मुकेश अहलावत और चौधरी जुबैर भी हैं. धरना प्रदर्शन के दौरान आतिशी ने मीडिया से बात की और कहा, ''बीजेपी ने आंबेडकर जी के फोटो की जगह मोदी जी की तस्वीर लगा दी है. CM कार्यालय, विधानसभा, कार्यकर्ताओं के ऑफिस में हर जगह तस्वीर बदली गई है. आपको अहंकार हो गया है. आपको क्या लगता है नरेंद्र मोदी आंबेडकर जी की जगह ले लेंगे. हम ऐसा नहीं होने देंगे."

तस्वीर पर आर-पार की लड़ाई

बता दें कि पहले से ही माना जा रहा था कि हंगामेदार होने वाला है क्योंकि बीजेपी कैग की रिपोर्ट पेश करने वाली है. इसके पहले ही आप ने भगत सिंह और अंबेडकर की तस्वीर का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. वहीं, आप के आरोपों पर बीजेपी का कहना है कि तस्वीर हटाई नहीं गई बल्कि दूसरी जगह लगाई गई है. आप ने बीजेपी के दावों पर कहा कि आलोचना से घिरने के बाद आनन-फानन में हटाई गई तस्वीर दूसरी दीवारों पर लगाई गई है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली के द्वारका में अचानक धंस गई सड़क, चलती हुई कार गड्ढे में समाई, सामने आया Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget