एक्सप्लोरर

Ashram Underpass: दिल्ली के सबसे व्यस्त रास्ते पर दो साल से चल रहा है मरम्मत का काम, हर समय ट्रैफिक जाम से परेशान हो रही जनता

Delhi: दिल्ली (Delhi) के सबसे व्यस्ततम रास्तों में से एक आश्रम चौक (Ashram Chowk) के पास चल रहे अंडरपास के निर्माण कार्य को दो साल हो चुके हैं. लेकिन अब तक अंडरपास बनकर तैयार नहीं हुआ है.

Delhi News: दिल्ली (Delhi) के सबसे व्यस्ततम रास्तों में से एक आश्रम चौक (Ashram Chowk) के पास चल रहे अंडरपास के निर्माण कार्य को दो साल हो चुके हैं. लेकिन अब तक यह अंडरपास बनकर तैयार नहीं हुआ है. मथुरा रोड (Mathura Road) पर बन रहे इस अंडरपास का काम 24 दिसंबर 2019 को शुरू हुआ था. एक साल बाद दिसंबर 2020 में इसे बनकर तैयार होना था. लेकिन आज करीब दो साल बीत जाने के बाद ये अंडरपास बनकर तैयार नहीं हुआ है.

क्यों हो रही है देरी
इस अंडरपास के निर्माण कार्य को लेकर एबीपी न्यूज ने पिछले महीने फरवरी में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से बात की थी. तब अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया था कि मार्च के महीने में इस अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. अधिकारियों के मुताबिक अंडरपास बनकर तैयार हो गया है. केवल अंडरपास के ऊपर रेन वाटर प्रूफिंग की जा रही है. जिसके लिए अंडरपास के ऊपर शेल्टर बनाने का काम हो रहा है. लेकिन एक महीने बीत जाने के बाद भी वो काम जैसे का तैसा ही पड़ा हुआ है.

किनको होती है समस्या
दक्षिण दिल्ली के आश्रम चौक के पास बन रहे इस अंडरपास के निर्माण कार्य के चलते दिल्ली का सबसे व्यस्ततम रास्ता जो हमेशा ट्रैफिक जाम की समस्या से घिरा रहता है. इससे कंस्ट्रक्शन के चलते आश्रम चौक पर भारी जाम देखने को मिलता है.

दोपहिया वाहनों से लेकर चार पहिया और बसों की आवाजाही में काफी दिक्कत है. इतना ही नहीं सड़कों पर हो रहे गड्ढों के कारण काफी मुश्किल से वाहन इस सड़क से निकल पाते हैं. ना केवल वाहनों को बल्कि पैदल चलने वाले राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही जो लोग यहां आस-पास रहते हैं वह भी पिछले दो साल से धूल का गुब्बारा सह रहे हैं. आसपास के दुकानदारों का कहना है कि दिन भर धूल उड़ती रहती है. ऐसे में कुछ देर भी यहां खड़े रहना अपने फेफड़ों को काला करने के बराबर है.

किन रास्तों को जोड़ता है आश्रम चौक
दिल्ली के आश्रम चौक से दिल्ली सेक्रेटेरिएट की दूरी करीब नौ किलोमीटर है. वहीं देश का संसद भवन मात्र आठ किलोमीटर. ऐसे में यह दिल्ली का सबसे व्यस्ततम रास्ता है. ना केवल दिल्ली बल्कि दिल्ली से सटे नोएडा, फरीदाबाद से आने वाले लोगों को भी यहां से ही होकर सेंट्रल दिल्ली की ओर बढ़ना होता है. दिल्ली का यह आश्रम चौक बदरपुर, निजामुद्दीन, रिंग रोड, लाजपत नगर, सराय काले खां और डीएनडी से जोड़ता है. इसके अलावा आसपास के इलाके जिसमें कालिंदी कॉलोनी, अमर कॉलोनी, किलोकरी गांव, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नेहरू नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी ईस्ट जैसे इलाके भी यातायात को लेकर प्रभावित है.

कब कब बढ़ी समय सीमा
वहीं इस अंडरपास के निर्माण कार्य को लेकर कई बार समय सीमा बढ़ाई जा चुकी है. 78 करोड़ की लागत से बन रहे 750 मीटर लंबे इस आश्रम की आधारशिला 24 दिसंबर 2019 को रखी गई थी. इसका काम ठीक एक साल दिसंबर 2020 में पूरा होना था. लेकिन वैश्विक महामारी के चलते इसका काम कई बार बीच में रोकना पड़ा और फिर समय सीमा को बढ़ाकर मार्च 2021 कर दिया गया. मार्च तक काम पूरा नहीं होने पर समय सीमा को जून 2021 और फिर अगस्त 2021 तक बढ़ाया गया. लेकिन तब भी कई कारणों से काम पूरा नहीं हो सका, फिर दिसंबर 2021 तक के लिए निर्माण कार्य की समय सीमा को बढ़ा दिया गया. इस समय सीमा में भी काम पूरा नहीं हुआ. जिसके बाद फरवरी 2022 तक काम पूरा होना था. लेकिन फरवरी में मार्च महीने तक इस अंडरपास के काम को पूरा किए जाने के बात पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने एबीपी न्यूज से कही थी. मार्च का महीना शुरु हो चुका है ऐसे में अभी भी इस महीने में भी इस अंडरपास के बनकर तैयार होने के कुछ खासा आसार नजर नहीं आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

मौसेरी बहन के प्यार में दीवाना हुआ शख्स, घर वालों ने शादी से किया मना तो पहुंचा थाने, कहा- साथ जीना चाहते हैं

PHH Ration Card: अगर बड़ा है परिवार तो बनवाएं PHH राशनकार्ड, AAY बनाया तो होगा नुकसान, यहां समझें दोनों का अंतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget