एक्सप्लोरर

CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष बोले- 'किसी भी तरीके से...'

Arvind Kejriwal News: अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि चुनाव के वक्त कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज कर दिए जाते हैं. हेमंत सोरेन को उठा लिया जाता है. केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाता है. ये अच्छे संकेत नहीं.

Arvind Kejriwal Arrest News: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर सियासी दलों की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं. दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की टाइमिंग को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव के समय विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी से केंद्र की मंशा पर संदेह पैदा होता है.

अरविंदर सिंह लवली ने कहा, "मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा कि अदालत ने क्या फैसला लिया है या नहीं. यह एक ज्यूडिशियल प्रोसेस है. लेकिन, कांग्रेस ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठाया है. उनकी गिरफ्तारी से पता चलता है कि सरकार चुनाव में सभी को समान अवसर देना नहीं चाहती है.

गिरफ्तारी की टाइमिंग पर संदेह- अरविंदर सिंह लवली

अरविंदर सिंह लवली ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी ने कल भी कहा था कि ये गिरफ्तारी की जो टाइमिंग है, ये कहीं न कही संदेह पैदा करती है. जिस तरह से देश में चुनाव की घोषणा हो चुकी है और कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज कर दिए जाते हैं. हेमंत सोरेन को उठा लिया जाता है. अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाता है. ये सारी चीजें इस बात की ओर संकेत करती है कि सरकार विपक्ष को चुनाव में लेवल प्लेइंग फील्ड नहीं देना चाहती है. मैं समझता हूं ये किसी भी तरीके से लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है.''

केजरीवाल के वकील ने किया रिमांड का विरोध

बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार (21 मार्च) रात को ईडी की टीम ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है. उधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने ईडी की रिमांड की मांग का विरोध किया है.

ये भी पढ़ें:

Arvind Kejriwal Arrested: सीएम केजरीवाल के परिवार से मिले मुख्यमंत्री मान, बोले- 'अगर पैसा ही कमाना होता तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget